Posted by : achhiduniya 01 January 2023

 आम जनता के लिए नया साल कैसा होगा यह तो आने वाल वक्त ही बताएगा  लेकिन साल 2023 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस साल जम्मू कश्मीर में भी चुनाव कराया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजनीतिक जानकारों की माने तो साल 2023 का विधानसभा चुनाव हर पार्टी के लिए सेमीफाइनल साबित होगा। असल राजनीतिक फाइनल मुकाबला तो 2024 लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। वैसे बीजेपी व कांग्रेस समेत अन्य दल चुनावी मौसम को देखते हुए कमर कसना शुरू कर दिए हैं। राजनेताओं की उन राज्यों में सक्रियता तेज हो गई है, जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राहुल गांधी की 
भारत जोड़ो यात्रा इसी से जोड़कर देखी जा रही है। इस साल देश में मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी सियासी बिसात इसी साल बिछना शुरू हो जाएगा। इस साल 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव रिजल्ट तय करेंगे कि दिल्ली का सफर किस पार्टी के लिए आसान होना वाला है। ऐसे में इस साल सियासी गहमागहमी बनी रहेगी। साल 2023 चुनावी मौसम वाला रहेगा। यह मौसम किस पार्टी के लिए खुशनुमा रहेगा, ये तो वक्त बताएगा,लेकिन प्रत्येक राजनीतिक पार्टी 
के लिए इस साल हो रहे विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना मजबूरी है। क्योंकि इससे आगामी 2024-लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत सियासी पिच तैयार हो जाएगी, साथ ही जनता के बीच सकारात्मक संदेश भी जाएगा। अब देखना अहम होगा कि क्या विपक्षी दल एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ उतरते हैं या फिर कोई अलग रणनीति अपनाते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -