Posted by : achhiduniya 12 January 2023

नागपुर बूटीबोरी {विशेष प्रतिनिधि अजय पांडे}:- प्रतिभा किसी रंग रूप या धर्म- जाती की मोहताज नही होती वह तो ईश्वर के द्वारा दी गई एक नेमत होती है जिसे निखारने की जरूरत होती है। उसी प्रकार इंसान का उल्लेखनीय काम ही है जो उसे पहचान दिलाता है। अच्छा काम करके इंसान खामोश रहता है क्योकि समाज-देश के लिए उसका किया काम बोलता है। जीवन में अच्छा काम करो सब पहचानने लगेंगे। अपने लिए तो सब जीते हैं,लेकिन दूसरों के लिए जो जीता है,कुछ अच्छा करता है वही सच्चा इंसान है। अपने धन का उपयोग दूसरों के लिए करके देखो, उसके बाद जो शांति मिलेगी, संतुष्टि मिलेगी वही परमानंद है। यह विचार फिल्म झुंड के मुख्य 
नायक विजय बारसे ने व्यक्त किए। श्री बारसे दि ड्रीम स्कूल एण्ड जूनियर कालेज बूटीबोरी के स्पोर्ट्स डे के कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित विद्यार्थियों एवं पालकों को संबोधित कर रहे थे। मंच पर बूटीबोरी प्रीमियर इरिगेशन के वाइस चेयरमैन प्रदीपकुमार बसक, बूटीबोरी थाना प्रभारी भीमराव पाटिल, भा भारकस ग्राम पंचायत सरपंच रोशनी उमरे, डॉ. रमन चौधरी, ड्रीम स्कूल ग्रुप के संचालक मुजीब पठान, द ड्रीम स्कूल एण्ड ज्यूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल विजय 
चौधरी , प्रिंसिपल नीलम जाले, स्व. पूरनलाल स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश रामटेके, यूसुफ शेख विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री बारसे ने कहा की समाज के उपेक्षित बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाकर उन्हें शिक्षित एवं बेहतर जीवन जीने योग्य बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उनका कहना था कि मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बच्चों को बचाना जरूरी है। बच्चों को उनकी गलती पर समय रहते टोकना और रोकना भी चाहिए। बच्चे राह ना भटके इस बात का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है। फिल्म झुंड की स्टोरी का मुख्य हिस्सा सुनाकर उन्होंने बच्चों एवं पालकों को प्रत्साहित किया। साथ ही कहा की जिस तरह हम पौधों और उन पर लगे फूलों की देखभाल करते हैं,ठीक उसी प्रकार बच्चे भी हमारे घर की बगिया के फूल हैं उनकी भी देखभाल उसी तरह करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन लीना खोबरागड़े एवं आयशा शेख ने किया। आभार प्रदर्शन शमा शेख ने एवं ज्योत्सना ढोके ने किया। इस अवसर पर खेलप्रेमी जनता बडी संख्या में उपस्थित थी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -