Posted by : achhiduniya 10 January 2023

बीजेपी ने जन आक्रोश यात्रा राज्य में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर निकाली है। जब से यह यात्रा निकली तब से ही यह लगातार विवादों में बनी हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा को हरी झंडी दिखाई। आलाकमान लगातार जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए एक के बाद एक केंद्र स्तर के बड़े चहरों को इस यात्रा में भेज रही है। लेकिन अलवर से आई वीडियों जन आक्रोश यात्रा की पोल खोल रही है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने अलवर जिले के खेड़ली में 
बीते मंगलवार को जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटाने के लिए सभा में महिला डांसरों को बुलाया गया। कार्यक्रम में आए लोगों ने महिला डांसरों के साथ अश्लील गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान वहां पर बीजेपी के सांसद और नेता भी मौजूद थे। अब इस सभा के कई अश्लील डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा की खूब किरकिरी हो रही है। साथ ही कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने इस 
पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी तंज कसा है। इससे पहले भी इस यात्रा से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बीजेपी नेता आपस में लड़ाई करते हुए दिखाई दिए थे।
https://twitter.com/i/status/1610633339505102851  
 
कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने एक वीडियों शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जवाब कुछ यूं जनाक्रोश यात्रा के माध्यम से देती भारतीय जनता पार्टी और उसके 

नेता, रमेश बिधुड़ी थोड़ी तो शर्म करो। इस वीडियो पर लोग अपनी राय देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तंज कस कर रहे है। राहुल अहीर नाम के यूजर ने लिखा कि बीजेपी को जन आक्रोश यात्रा में भीड़ जुटाने कि लिए डांस का सहारा लेना पड़ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस पार्टी के नेताओं ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का नारा दिया था और ये लोग बेटियों को स्टेज पर डांस करवा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ताली बजवाते हुए नजर आ रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे बाजार में आयोजित जन आक्रोश सभा में बीजेपी की ओर से सांसद रमेश बिधूड़ी एंव बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी को इस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बिधूड़ी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कन्हैयालाल हत्याकांड और मूक-बधिर बालिका के साथ हुए दुष्कर्म का भी मुद्दा उठाते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल दागें। इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा गरीब व्यक्तियों को नाज देने के साथ पीएम मोदी की आवास योजना जैसी उपलब्धियों को भी गिनाया, लेकिन मंच पर महिला डांसरों के अश्लील डांस का वीडियों वायरल होने के बाद सारी चर्चा धरी की धरी रह गई।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -