Posted by : achhiduniya 16 January 2023

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए वरली से विधायक आदित्य ने कहा कि एक नयी एवं मजबूत शिवसेना का निर्माण हो रहा है, क्योंकि युवा इसके साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबांची शिवसेना की गठबंधन सरकार ने महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं किया और इसने केवल लोगों को बांटने का काम किया है। आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि ‘‘गद्दारों की सरकार’’ आगामी दो महीने में गिर जाएगी। उन्होंने कहा, जिन्होंने हमें छोड़ा, वे गद्दार हैं और जो हमारे साथ बने रहे, वे असली शिव सैनिक हैं।गौरतलब है की शिंदे की बगावत के कारण जून 2022 में उद्धव ठाकरे के 
नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने भाजपा के साथ गठबंधन करके सरकार का गठन किया था। उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर जा रहे उद्योगों और बढ़ती बेरोजगारी पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सरकार राजनीतिक हिसाब चुकता करने में लगी है। विपक्ष ने मेगा औद्योगिक परियोजनाएं वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस पिछले साल महाराष्ट्र के बजाय गुजरात को मिलने पर शिंदे सरकार की आलोचना की थी। आदित्य ठाकरे ने कहा कि विधानमंडल के दो सत्रों के 
बाद भी शिंदे मंत्रिमंडल में एक भी महिला को शामिल नहीं किया गया है। आदित्य ने कहा कि किसी समय धरती पुत्र के तौर पर अपनी आक्रामक राजनीति के लिए जानी जाने वाली उनकी पार्टी में बड़ा बदलाव आया है।  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने यहां अपने पिता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े द्वारा आयोजित रोजगार मेले में कहा, धरती पुत्रों के अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाली शिवसेना में बड़ा बदलाव आया है। अब हम धरती पुत्रों, खासकर युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए रोजगार मेले आयोजित करते हैं।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -