Posted by : achhiduniya 20 January 2023

बीते साल केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को निरस्त कर किसानो को आशस्वस्त किया गया था,फिर भी किसानों के बीच केंद्र सरकार व राज्य सरकारो को लेकर कई मुद्दो को लेकर रोष बरकरार है। इस पर पंजाब सरकार ने किसानों को एक साथ एक मंच पर लाने और सीएम भगवंत मान से बातचीत करने का फैसला किया है। पंजाब सरकार के अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर अन्य कैबिनेट मंत्रियों को भी बैठक के लिए बुलाया जाएगा।  अधिकारी ने कहा कि किसान पहले अपनी मांगों को लेकर संगरूर में सीएम 
आवास के बाहर धरने पर बैठे थे और अब उन्होंने टोल प्लाजा का घेराव कर दिया है। वे पिछले साल जुलाई से जीरा में एक निजी शराब की भठ्ठी को भी लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जो अब समाप्त हो चुका है। इससे सरकार चिंतित है कि किसान नियंत्रण में नहीं हैं। इससे एक गलत संदेश भी जाता है क्योंकि विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे का राग अलापती रहती हैं। पंजाब सरकार ने इसलिए यह महसूस किया है कि किसानों के साथ संवाद से मुद्दों को हल करने मदद मिलेगी। संवाद 
कई मुद्दों को सुलझा सकता है। सरकार-किसान मिलिनी के दौरान विभिन्न कृषि विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा और कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। पंजाब सरकार के अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में हमें हर जिले से 150 किसान मिलेंगे। 6,000 किसानों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।  पीएयू, गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (जीएडीवीएएसयू) के विशेषज्ञ और बिजली व कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। सरकार बैठक में कृषि के बारे में नवीनतम जानकारी सामने लाने की भी योजना बना रही है। किसानों को पर्यावरण के अनुकूल उपाय करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। गौरतलब है कि किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए अब पंजाब सरकार ने सरकार-किसान मिलिनी कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। किसानों और सरकार के बीच पहला संवाद 12 फरवरी को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) परिसर में होगा, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों की व्यथा सुनने के लिए उनके साथ समय बिताएंगे। सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 6 जनवरी को एक बैठक कर चुकी है। विवरण को अंतिम रूप देने के लिए दूसरी बैठक 20 जनवरी को होगी। एक मीडिया रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि किसान विरोध प्रदर्शनों में शामिल होते हैं और आम जनता के लिए भी समस्याएं पैदा करते हैं।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -