- Back to Home »
- International News »
- दुबई का अल मिनहाद 'हिंद शहर' के नाम से जाना जाएगा...
Posted by : achhiduniya
31 January 2023
दुबई के अबू धाबी में एक और मंदिर भी बन रहा है।
यूएई में लाखों भारतीय रहते हैं। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में एक विशाल हिंदू मंदिर का
उद्घाटन किया गया। यह पहली बार नहीं है जब दुबई में किसी क्षेत्र का नाम बदला गया
है। 2010 के बाद से सबसे बड़ा नाम परिवर्तन बुर्ज खलीफा का है, जिसे पहले बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था। इसे यूएई के
राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के कहने पर बदला गया था। उनका निधन साल
2022 में हुआ था। बताया जा रहा है कि हिंद सिटी नाम दुबई के शासक के
निर्देश पर
रखा गया है। अल हिंद शहर का नाम रखने वाले शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम यूएई के
प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ रक्षा मंत्री भी हैं। दुबई के प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने हाल ही में दुबई
शहर के एक जिले अल मिनहाद का नाम बदलकर हिंद शहर कर दिया है। इस शहर में हिंद-1, हिंद-2, हिंद-3 और हिंद-4 को रखा गया
है। यह पूरा इलाका करीब 84 किमी. का है। यह क्षेत्र संयुक्त अरब अमीरात के
नागरिकों का घर है और
अमीरात रोड, दुबई अल ऐन रोड और जेबेल
अली लेहबाब रोड से जुड़ा हुआ है। इस मोहल्ले के बाद सोशल मीडिया में कई लोगों ने
दावा करना शुरू कर दिया कि शहर का नाम भारतीय हिंदुओं के योगदान के नाम पर रखा गया
है। विशेषज्ञों का कहना है कि दुबई के शासक ने अपनी पत्नी शेख हिंद बिन्त मकतूम
बिन जुमा के नाम पर शहर का नाम हिंद रखा। दुबई के मीडिया कार्यालय ने शहर का नाम
बदलने की घोषणा की है। इस बयान में इस बात की कोई घोषणा नहीं की गई है कि अल
मिनहाद शहर का नाम बदलकर हिंद क्यों किया गया है। इतना ही नहीं, प्राचीन काल में पूरे अरब क्षेत्र में लड़कियों के लिए अक्सर हिंद शब्द का
प्रयोग किया जाता था। हिंद का अर्थ 100 ऊंट भी होता है।

.jpg)
.jpg)