Posted by : achhiduniya 05 January 2023

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में आज रोड शो का नेतृत्व करे रहे हैं। रोड शो के पहले मुख्यमंत्री योगी ने ताज होटल में बैंकर्स और बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में निवेशकों के साथ-साथ सिनेमा जगत के दिग्गजों से मिलकर नोएडा में बन रही फिल्म सिटी पर भी चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि सीएम योगी के इस रोड शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश को बड़े पैमाने पर निवेश के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सीएम योगी के मार्गदर्शन और निर्देशन में गत दिसंबर में उनकी टीम के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के 8 प्रतिनिधिमंडलों ने 16 देशों के 21 शहरों में गए रोड शो निकाला था और 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव 
प्राप्त किए थे। इसी क्रम में अब देश के 9 बड़े शहरों में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। सीएम योगी ने जिन बड़े बिजनेसमेन से मीटिंग की उनमें आदित्य बिडला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, पीरामल एंटरप्राइज लि. के चेयरमैन अजय पीरामल, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के एमडी सज्जन जिंदल, टोरेंट पॉवर के एमडी जीनल मेहता और हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने उपरोक्त उद्योगपतियों को फरवरी में लखनऊ में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित किया। उन्होंने 
उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं और अवसरों के बारे में अवगत कराया। रोड शो के बाद सीएम टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, पारले एग्रो के चेयरमैन प्रकाश चौहान व एमडी शॉना चौहान, अडाणी पोर्ट्स एंड सेज लि. के सीईओ करन अडाणी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गोदरेज इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यूटिव चेयरममैन पिरोजशा गोदरेज के साथ मुलाकात करेंगे और उन्हें ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। सीएम योगी के शेड्यूल के अनुसार रोड शो के बाद वह विभिन्न उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात बिजनेस टू 



गवर्नमेंट (बीटूजी) के आधार पर होगी। शेड्यूल के अनुसार कुल 17 बीटूजी मीटिंग्स का कार्यक्रम तय है। रोड शो से पहले उनकी मुलाकात आदित्य बिडला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, पीरामल एंटरप्राइज लि.के चेयरमैन अजय पीरामल, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के एमडी सज्जन जिंदल, टोरेंट पॉवर के एमडी जीनल मेहता और हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी से हुई। रोड शो के बाद सीएम टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, पारले एग्रो के चेयरमैन प्रकाश चौहान व एमडी शॉना चौहान, अडाणी पोर्ट्स एंड सेज लि.के सीईओ करन अडाणी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गोदरेज इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यूटिव चेयरममैन पिरोजशा गोदरेज के साथ मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ अरावली के मुद्दे पर आज फिर 'सुप्रीम' सुनवाई, केंद्र+चार राज्यों की सरकारें देंगी सफाई, आ सकता है बड़ा फैसला।@ आप शंकराचार्य कैसे? सवालों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मेला प्रशासन को भेजा 8 पेज का जवाब।@ जम्मू-कश्मीर की एकता पर कोई समझौता नहीं, विभाजन की मांग जम्मू के हित में नहीं- उमर अब्दुल्ला। @ भारत दौरे पर आईं सुनीता विलियम्स ने दिल्ली में कल्पना चावला की मां और बहन से मुलाकात की।@ भारत ने बांग्लादेश में तैनात अपने अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया।@ संविधान खतरे में अखिलेश ने बीजेपी पर की आरोपों की बौछार-बनाई मिशन 2027 की रणनीति।@ कोई जवाबदेही नहीं है,ग्रेटर नोएडा के युवराज मेहता की मौत पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा।@ देशहित पर किसी का एकाधिकार नहीं, जेन-जी से संवाद की कला करनी होगी विकसित-मोहन भागवत।@ दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को क्यों भेज दिया नोटिस। @ गाजा बोर्ड ऑफ पीस के जरिए ट्रंप बना रहे अपना UN? भारत को भी भेजा 8300 करोड़ वाला न्योता।@ 60 की उम्र में मिलिंद सोमान 4 घंटे 54 मिनट में पूरी की मुंबई फुल मैराथन।@ भारत में होगी ब्रिटेन की पढ़ाई, UK की ये बड़ी यूनिवर्सिटीज खोलने जा रहीं कैंपस।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -