Posted by : achhiduniya 24 January 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र के 'अपने नेता को जानें' कार्यक्रम में युवाओं से पूछा कि कौन यहां मौजूद सबसे ज्‍यादा लोगों के राज्‍य और नाम बता सकता है? इसके बाद एक युवा ने कई लोगों के राज्‍यों का नाम बताया। पीएम मोदी ने कहा कि जब भी हम किसी शख्‍स से मिलते हैं, तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए।  उसके बारे में जानने की कोशिश करनी चाहिए। उसका नाम, चेहरा, राज्‍य आदि को याद रखने की कोशिश करनी चाहिए। जब हम ऐसा करते हैं, तो उससे अगर पांच साल बाद भी मिलते हैं, तो उससे जुड़ी बातों को याद कर 
अपनेपन का अहसास करा सकते हैं। इससे लोगों को आपसे जुड़ाव महसूस होता है। पीएम मोदी ने युवाओं से पूछा कि आपने नेताजी के जीवन पर गहराई से अध्‍ययन किया होगा? हालांकि, आजकल लोग गहराई से कम और गूगल से ज्‍यादा अध्‍ययन करते हैं। पीएम मोदी ने युवाओं से पूछा कि आज आप जिस सेंट्रल हॉल में बैठे थे, क्‍या उसका महत्‍व और इतिहास जानते हैं? इस सवाल के जवाब में एक लॉ स्‍टूडेंट ने कहा,सर, देश के लिए यह बेहद महत्‍वपूर्ण स्‍थान है
क्‍योंकि यहीं भारत का संविधान तैयार हुआ था। एक लॉ स्‍टूडेंट होने के नाते मेरे लिए यह बेहद महत्‍व रखता है। पीएम मोदी ने बताया कि आप लोग सेंट्रल हॉल कि जिन सीटों पर बैठे थे, उन पर कोई न कोई महापुरुष बैठे थे, जो संविधान बनाकर गए हैं। आपको यह महसूस हो रहा था? पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सभी युवाओं से निवेदन है कि आप जहां भी जाएं चीजों को बेहद बारीकी से देखें, समझें और कुछ नोट भी बनाने की कोशिश करें। हमारे चारों ओर बहुत कुछ हो रहा है। पढ़ने 

की भी आदत डालिए और हो सके, तो ऑटोबायग्राफी पढि़ए। सिर्फ नेताओं की ही नहीं, हर क्षेत्र के महान लोगों की जीवनियां पढि़ए।  इससे आपको लोगों के जीवन संघर्ष और तप के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इससे आपको प्रेरणा भी मिलेगी उनके जैसा बनने की। उन्‍होंने पूछा कि नेताजी की वो कौन-सी चीज है, जो आप जीवन में लाना चाहेंगे? इस पर एक युवती ने कहा कि वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की संगठन क्षमता को सीखना चाहेंगी। नेताजी ने दुनियाभर के भारतीयों को संगठित कर अंग्रेजों से लड़ाई की, वैसे ही हम सभी चाहे वो किसी भी राज्‍य पंजाब, जम्‍मू-कश्‍मीर, केरल, पश्चिम 
बंगाल से हों, मिलकर देश की समस्‍याओं से लड़ें। एक युवती ने कहा कि सर मैं 2015 से हर रोज आपसे सपनों में बात करती हूं। आज ये सपना सच हो गया है। इसलिए सपने सभी को देखने चाहिए। मेरा सपना आज पूरा हो गया। मैं आपके सामने हूं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर से आए युवाओं के एक समूह के साथ बातचीत की। यह पीएम मोदी की युवओं के साथ ये बातचीत बेहद इंट्रेस्टिंग रही।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ इंडिया की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं ममता, DMK-AAP ने बनाई दूरी।@ बंगाल में अब मदरसों का सर्वे, उठने लगे सवाल।@ असम-स्कूल टिफिन में बीफ लाने के मामले ने पकड़ा तूल, छात्र की मां गिरफ्तार।@ भारतीय सेना की मारक क्षमता और बढ़ाने की तैयारी, मॉर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल बना देगी बाहुबली।'@ नार्थ इंडिया के राहुल RK मीणा, सुनील मीना गैंग ने पुर्तगाल में चलवाई ताबड़तोड़ गोलियां।@ यूपी में बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव का ऐलान, मिशन 2027 के लिए भगवा दल की बड़ी तैयारी।@ दिल्ली प्रोफेसर मर्डर केस-1400 किमी दूर से आए पति-पत्नी ने की हत्या, लूटपाट नहीं ये थी वजह।@ लंदन में चीफ जस्टिस सूर्यकांत मिश्रा के कार्यक्रम में नारेबाजी, भारतीय उच्चायोग ने कहा, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं।@ लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन।@ बंगाल में असली तृणमूल की लड़ाई, पार्टी बचाने को एक्टिव हुईं ममता बनर्जी, विरोधी खेमा झुकने के मूड में नहीं।@ शिक्षक नहीं माफिया हैं, पैसे का घमंड, खान सर पर गांव वालों के गंभीर आरोप, देवरिया में कोठी पर सवाल।@ अंडमान-प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला, ऑयल इंडिया ने तीसरे खोजी कुएं में हाइड्रोकार्बन की पुष्टि।@ विदिशा में 2600 लोगों की जांच में 586 में कैंसर या उसके लक्षण, आंकड़े देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान।@ केदारनाथ यात्रा में VIP बनने का शौक पड़ा भारी, बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो हुई सीज।@ दिल्ली में बन रहा देश का पहला हाईटेक एंटी-टेरर हेडक्वार्टर, बम और IED का भी नहीं होगा असर।@ बंगाल में STF और NIA का महा-एक्शन-तालाब से निकला 29 हथियारों का जखीरा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -