Posted by : achhiduniya 18 January 2023

शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग आईपीओ को समझते हैं. यह शुरुआती सार्वजनिक प्रस्ताव  IPO:- Initial public offer कहा जाता है। यह कोई भी कंपनी लेकर आती है और बाजार में उसकी साख उसके भविष्य को तय करती है। IPO किसी कंपनी द्वारा खुदरा निवेशकों को किए गए इक्विटी शेयरों का प्रारंभिक ऑफर है। इसके बाद ही कोई भी कंपनी सार्वजनिक व्यापार के लिए स्टॉक मार्केट पर लिस्ट होती है। उधर, NFO एनएफओ एक निवेश फर्म द्वारा शुरू की जाने वाली नई म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट का पहला 
ऑफर है। अमूमन आईपीओ एक कंपनी द्वारा अपने विस्तार और निवेश जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लाया जाता है और कंपनी इसमें अपने मालिकाना हक को डायल्यूट करते हुए इसे बाजार में लाती है। बाजार से पैसा लेती है और कंपनी के विस्तार योजना में निवेश करती है यानि किसी कंपनी को पैसे की जरूरत है और कंपनी अच्छा काम कर रही है उसका ट्रैक रिकॉर्ड बढ़िया है तो बाजार से उसे अच्छा प्रतिसाद मिलता है। NFO का मतलब न्यू फंड ऑफर। NFO एक इन्वेस्टमेंट कंपनी 
द्वारा निवेशकों से पूंजी को लेकर बाजार में सूझबूझ के साथ निवेश करने के लिए होता है। यह पूंजी म्यूचुअल फंड कंपनी द्वारा इक्विटी, बॉन्ड और अन्य एसेट जैसी सिक्योरिटीज़ में इन्वेस्ट करने के लिए प्रयोग में लाई जाती है। इन्हें निवेशों के जरिए कंपनी निवेशकों का पैसा रिटर्न करती है। बढ़िया  निवेश प्लानिंग मतलब लोगों को बढ़िया रिटर्न। एनएफओ के ऑफर का भी समय होता है इसके बाद यह ऑफर बंद हो जाता है। फिर स्कीम को लिस्ट  किया जाता है और निवेश की 


प्रक्रिया आरंभ हो जाती है। जितने भी म्यूचुअल फंड हैं सभी एक न एक दिन पहली बार लोगों के बीच उतारे गए होंगे और आगे भी इस प्रकार की प्रक्रिया चलती रहेगी। जिस दिन उन्हें पहली बार बाजार में उतारा जाता है,वह न्यू फंड ऑफर ही होता है। इसके बाद यह बाजार में निवेश कर उसके हिसाब से रिटर्न देने की योजना बनाई जाती है। फंड मैनेज करने वाली कंपनी फंड एक कर बाजार में अलग अलग श्रेणी या कैटेगरी सेगमेंट में निवेश करती है और उसके अनुरूप जो लाभ मिलता है उसी हिसाब से निवेश करने वालों को रिटर्न दिया जाता है। बाजार में निवेश हमेशा रिस्क के साथ आता है। इसलिए किसी जानकार या सलाहकार की सलाह पर ही निवेश करना चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -