Posted by : achhiduniya 30 January 2023

सुप्रीम कोर्ट में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर पाबंदी लगाने के खिलाफ याचिका दायर की गई हैं। वकील मनोहर लाल शर्मा द्वारा दायर की गई इस याचिका में डॉक्‍यूमेंट्री पर पाबंदी लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है।  सुप्रीम कोर्ट 6 फरवरी को इस मामले पर सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता वकील एमएल शर्मा ने जल्द सुनवाई की मांग की थी, लेकिन सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि 6 फरवरी को सुनवाई होगी। इस याचिका में वर्ष 2002 में गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगों और उसके पहले बाद बनी परिस्थितियों पर बीबीसी की बनाई दो भागों वाली इस विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री 'इण्डिया: द मोदी क्वेश्चन' पर कथित पाबंदी लगाने के केंद्र सरकार के 
आदेश को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने इस डॉक्यूमेंट्री पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 21 जनवरी, 2023 को जारी आदेश को मनमाना, दुर्भाग्यपूर्ण और असंवैधानिक बताते हुए रद्द करने का निर्देश देने की मांग की है। याचिका में कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि देशभर में विवाद की जड़ बनी बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री के दोनों पार्ट, कोर्ट में मंगाकर उनमें मौजूद सामग्री की तथ्य आधारित गहन जांच पड़ताल हो। इसके बाद कोर्ट उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे
जो 2002 के गुजरात दंगों के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर जिम्मेदार थे। कोर्ट यह तय कर दे कि क्या देश के नागरिकों को संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (2) के तहत दिए गए अभिव्यक्ति के अधिकार के तहत 2002 के गुजरात दंगों पर समाचार, तथ्य और रिपोर्ट देखने का अधिकार है? क्या केंद्र सरकार प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार पर अंकुश लगा सकती है? क्या राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 352 का प्रयोग करते हुए आपातकाल घोषित किए बिना, केंद्र सरकार द्वारा आपातकालीन प्रावधानों को लागू कर सकते हैं? अर्जी में दावा किया गया है कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में ऐसे रिकॉर्डेड तथ्य और सबूत हैं, जिनका उपयोग पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए किया जा सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पत्नी को देते रहिए और खुश रहिए,सुप्रीम कोर्ट ने तलाक मांग रहे पति को दी सलाह।@ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मई में करेंगे भारत का दौरा, टैरिफ नीतियो पर दोनों देशों में होगी बात।@ वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत, कई और लापता।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ बंगाल में नकली मजिस्ट्रेट बनकर घूम रहे थे 7 लोग, चुनाव आयोग को पता चला तो हुआ एक्शन।@ रूस-यूक्रेन युद्ध में जबरन भर्ती भारतीयों के परिजनों की SC से गुहार, केंद्र और MEA को नोटिस जारी।@ BJP Manifesto- 6 महीने में UCC , किसानों को 9 हजार और युवाओं-महिलाओं को 3 हजार, BJP के बंगाल की जनता से बड़े वादे।@ जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, पद से हटाने के लिए चल रही महाभियोग की प्रक्रिया।@ पवन खेड़ा को 1 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली, हिमंता सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप।@ 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन।@ कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर प्रमोशन की मंजूरी, AFT ने रिटायरमेंट पर लगाई थी रोक।@ ईरान गैस संकट के बीच भारत का पावर प्लान, कोयला और थर्मल सेक्टर पर जोर।@ झारखंड में साइबर ठगी होने पर अब मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 1 महीने का अल्टीमेटम।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -