- Back to Home »
- Politics , Suggestion / Opinion »
- पिछली सरकार ने देश के सामर्थ्य को हमेशा under-estimate किया...पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
23 January 2023
हमारे देश की पहले की सरकारों में, खासकर विकृत वैचारिक राजनीति के कारण दशकों से जो हीनभावना और
आत्मविश्वास की कमी रही, उसके कारण देश के सामर्थ्य को
हमेशा under-estimate
किया गया। चाहे हमारे हिमालयी राज्य हों, विशेषकर पूर्वोत्तर के राज्य हों, या फिर
अंडमान निकोबार जैसे समुद्री द्वीप क्षेत्र, इन्हें
लेकर ये सोच रहती थी कि ये तो दूर-दराज के दुर्गम और अप्रासंगिक इलाके हैं। इस सोच
के कारण, ऐसे क्षेत्रों की दशकों तक उपेक्षा हुई, उनके विकास को नजरअंदाज किया गया। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
इसका भी साक्षी रहा है। दुनिया में ऐसे कई देश हैं, ऐसे कई
विकसित द्वीप हैं, जिनका आकार हमारे अंडमान निकोबार से भी कम हैं।
लेकिन, चाहे, सिंगापुर हो, मालदीव्स हो, सेशेल्स हो, ये देश अपने संसाधनों के सही इस्तेमाल से टूरिज्म का एक बहुत
बड़ा आर आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। पूरी दुनिया से लोग इन देशों में पर्यटन और
बिज़नेस से जुड़ी संभावनाओं के लिए आते हैं। ऐसी ही सामर्थ्य भारत के द्वीपों के पास
भी है। हम भी दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं, लेकिन, कभी पहले
उस पर ध्यान ही नहीं दिया गया। हालात तो ये थी कि
हमारे यहाँ कितने द्वीप हैं, कितने टापू हैं, इसका हिसाब-किताब तक नहीं रखा गया था। अब देश इस ओर आगे बढ़ रहा
है। अब देश में प्राकृतिक संतुलन और आधुनिक संसाधनों को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा
है। हमने 'सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर' के जरिए
अंडमान को तेज इंटरनेट से जोड़ने का काम शुरू किया। अब अंडमान में भी बाकी देश की
तरह ही तेज इंटरनेट पहुँचने लगा है। डिजिटल पेमेंट और दूसरी डिजिटल सेवाओं का भी
यहाँ तेजी से विस्तार हो रहा है। इसका भी बड़ा लाभ अंडमान आने-जाने वाले टूरिस्टों
को हो रहा है। अतीत में अंडमान निकोबार ने आज़ादी की
लड़ाई को नई दिशा दी थी, उसी तरह भविष्य में ये क्षेत्र देश के विकास को भी नई गति देगा।
मुझे विश्वास है, हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जो सक्षम होगा, समर्थ होगा, और आधुनिक विकास की बुलंदियों
को छुएगा। इसी कामना के साथ, मैं एक बार फिर नेताजी सुभाष
और हमारे सभी वीर जवानों के चरणों में नमन करता हूँ। कार्यक्रम में उपस्थित देश के
गृहमंत्री श्री अमित भाई शाह, अंडमान निकोबार के उप-राज्यपाल, चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ़, हमारी
तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, महानिदेशक भारतीय तटरक्षक, कमांडर-इन-चीफ, अंडमान एवं निकोबार कमांड, समस्त अधिकारीगण, परम वीर
चक्र विजेता वीर जवानों के परिवारों के सदस्यगण, अन्य
महानुभाव, देवियों और सज्जनों! आप सबको पराक्रम दिवस की बहुत-बहुत
शुभकामनाएं! बहुत-बहुत धन्यवाद।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)