- Back to Home »
- Property / Investment »
- बजट 2023-2024 ये चीजें हुई सस्ती इन पर बड़ी टैक्स की सख्ती...?
Posted by : achhiduniya
01 February 2023
देश का बजट पेश होने के बाद जनता में यह जानने की
उत्सुकता रहती है कि आखिर इस बजट के बाद किन चीजों की कीमतों में गिरावट होगी और
किन चीजों के लिए उन्हें अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे। बतौर वित्त मंत्री अपना लगातार
पांचवां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करते
हुए निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी योजनाओं का एलान किया है। अगले तीन साल
अमृत धरोहर
योजना लागू की जाएगी जिसमें दलदली जमीन, इको-टूरिज्म
और स्थानीय समुदायों को रोजगार देने पर ध्यान दिया जाएगा। मोबाइल फोन, कैमरे सस्ते होंगे। एलईडी टेलीविजन सस्ते होंगे। बैटरी पर आयात
शुल्क घटाया जाएगा। सीमा शुल्क 13 फीसदी किया गया। खिलौने, साइकिल सस्ती होंगे। बायो गैस से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी। इलेक्ट्रॉनिक वाहन सस्ते होंगे। एलईडी टेलीविजन सस्ते होंगे। वहीं ये
चीजें हुईं महंगी:- सिगरेट हुई महंगी,सोना-चांदी
और प्लेटिनम के दाम बढ़े। रसोई गैस की चिमनी हुई महंगी।
.jpg)
.jpg)
