Posted by : achhiduniya 21 February 2023

बदलती तकनिक के साथ चलना बुरा नही,लेकिन यही तकनीक अगर जीना दूभर कर दे तो आप क्या करेंगे...? ऐसी ही एक दिक्कत फोटोग्राफरो पर आन पड़ी है। जहां एक तरफ महंगाई चरम पर चल रही है वहीं बेरोजगारी का बड़ता आलम दुखी करता है। देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों से हरिद्वार घूमने आने वाले श्रद्धालु यहां घाटों पर नहाते हुए, मंदिरों के पास या अन्य जगह पर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन मोबाइल आने से वह अपने फोटो खुद ही खींच लेते हैं, जिससे हरिद्वार में फोटोग्राफरों का काम न के बराबर रह 
गया है। हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर हैं। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर रोजाना हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं। वही तीज-त्योहारों पर होने वाले गंगा स्नानों पर लाखों श्रद्धालु हरिद्वार गंगा स्नान करने आते हैं। हरिद्वार में गंगा घाटों पर फोटोग्राफर श्रद्धालुओं के फोटो खींचकर अपना गुजर-बसर करते हैं। पिछले लंबे समय से लोग यहां आकर गंगा स्नान करते हैं और फोटोग्राफर उनकी यादों को फोटो में कैद कर उन्हें देते हैं। वैसे तो हरिद्वार के हर घाटों पर फोटोग्राफर रहते हैं और आने जाने 

वाले श्रद्धालुओं और गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के फोटो खींचकर उन्हें हाथ के हाथ दे देते हैं लेकिन वक्त बदलने के साथ जैसे-जैसे मोबाइल फोन सभी के पास आया, तो इनका भी काम धीरे-धीरे कम होने लगा। आधुनिक दौर में जहां मोबाइल फोन आने से कई चीजें आसान हुई हैं, तो वहीं कुछ लोगों के रोजगार पर भी इसका प्रभाव हुआ है। जिस कारण उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा काम करना पड़ रहा है। हर की पौड़ी पर एक समय में बहुत से 
फोटोग्राफर हुआ करते थे लेकिन वर्तमान में फोटोग्राफरों की संख्या घटकर 20 से 25 ही रह गई है। यह संख्या पहले 100 के पार थी,लेकिन मोबाइल फोन के आने से यह संख्या एक तिहाई से ज्यादा कम हो गई है। पहले लोग हरिद्वार में नहाते हुए, पूजा करते हुए या फिर मंदिरों के सामने खड़े होकर हरिद्वार की यादें फोटो में कैद कर अपने साथ लेकर जाते थे लेकिन अब मोबाइल आने से वह खुद ही फोटो 


खींच लेते हैं, जिससे हरिद्वार में फोटोग्राफरों के रोजगार पर काफी प्रभाव पड़ा है। आज फोटोग्राफरों को रोजी-रोटी कमाने के लाले प गए है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -