Posted by : achhiduniya 08 February 2023

मध्‍य प्रदेश के 25 जिलों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया [PFI] का नेटवर्क फैल गया है। प्रदेश के 5 जिले श्‍योपुर, बुरहानपुर, इंदौर, उज्‍जैन और खंडवा जिले पीएफआई के सदस्‍यों के लिए हॉटस्‍पॉट बन चुके हैं। बताया यह भी जा रहा है कि मध्‍य प्रदेश में बड़ी तादाद में पीएफआई के सदस्‍य बनाए गए हैं। ये सभी देश विरोधी अभियान में संलिप्‍त हैं। मध्य प्रदेश में फैले पीएफआई के नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए एटीएस और एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीते कुछ दिनों में पीएफआई के 4 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार भी 
किया गया है। साथ ही 100 से ज्यादा संदिग्ध पीएफआई के सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है। हर दिन बारी-बारी से उनसे पूछताछ भी की जा रही है। पीएफआई के सदस्‍य इन सभी जिलों में सक्रिय हैं। पीएफआई के सदस्‍य एक अन्‍य प्रतिबंधित संगठन सिमी की विचारधारा को बढ़ा रहा है। इससे भी ज्‍यादा चिंता वाली बात यह है कि पीएफआई के नेटवर्क को पाकिस्‍तान से ऑपरेट किया जा रहा है। पीएफआई के गिरफ्तार सदस्‍यों और खुफिया इनपुट मिलने के बाद 
प्रदेश का सुरक्षा अमला चौकन्‍ना हो गया है। पीएफआई के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जांच एजेंसियों के पसीने छूट रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पीएफआई का नेटवर्क पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा है। मध्य प्रदेश में पीएफआई सिमी आतंकी संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर  रहा है। बता दें कि सितंबर 2022 में एमपी के साथ देशभर में एनआईए ने स्टेट की जांच एजेंसियों के साथ मिलकर दबिश दी थी और पीएफआई के पदाधिकारियों और सक्रिय सस्दयों को 
गिरफ्तार किया था। गृह मंत्रालय ने इस संगठन पर 5 साल के लिए प्रतिबंध भी लगाया था। एक जानकारी के अनुसार, इस संगठन पर प्रतिबंध के बावजूद भी मध्य प्रदेश में पीएफआई का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। अभी भी प्रदेश के करीब 25 जिलों में पीएफआई के सदस्य सक्रिय हैं। ये सक्रिय सदस्य आतंकी संगठन सिमी की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। सूफी इस्लामिक बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष एहतेशाम हसन सिद्दीकी का कहना है कि पीएफआई पर बैन होने के बावजूद संगठन मध्य प्रदेश में सक्रिय है। यह संगठन अव्यवस्था फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया है कि संगठन को मजबूती देने के लिए फंडिंग भी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन संदिग्ध लोगों की सूची बनाकर जल्द संबंधित एजेंसियों और विभाग के प्रमुख को सौंपेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -