Posted by : achhiduniya 10 March 2023

महाराष्ट्र महाविकास आघाडी सरकार के पूर्व उपमुख्य मंत्री विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस की मंजूरी के बिना 2019 में सरकारी अधिकारियों ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के मीडिया विज्ञापनों के लिए मंजूरी दी। पवार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य के सूचना एवं प्रचार विभाग में 500 करोड़ रुपये का एक घोटाला हुआ था। अजित ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से घोटाले में शामिल अधिकारियों को दंडित करने की मांग की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पवार ने विधानसभा में कहा कि अधिकारियों ने फाइल में जिक्र किया था 
कि मुख्यमंत्री को विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए 500 करोड़ रुपये के खर्च के बारे में सूचित किया गया लेकिन वास्तव में उनसे मंजूरी नहीं ली गई थी। महाराष्ट्र में 2014-19 के दौरान भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की गठबंधन सरकार थी और फडणवीस मुख्यमंत्री थे। पवार ने कहा कि ऐसे दोषियों को निलंबित कर दंडित किया जाना चाहिए। मीडिया विज्ञापनों के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी आवश्यक है। 

इस मामले में चुनावी वर्ष 2019 के दौरान मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना 500 करोड़ रुपये से अधिक के विज्ञापनों को मंजूरी दी गई थी। उस वक्त ब्रिजेश सिंह सूचना व जनसम्पर्क विभाग के महानिदेशक थे। पवार ने सिंह का नाम लिए बिना कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में हुई जांच ने तत्कालीन प्रमुख सचिव (सामाजिक न्याय) और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के महानिदेशक को अभ्यारोपित किया, जो अभी प्रधान सचिव के रूप में मुख्यमंत्री कार्यालय में हैं। 



पिछले दिनों ब्रिजेश सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ इंडिया की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं ममता, DMK-AAP ने बनाई दूरी।@ बंगाल में अब मदरसों का सर्वे, उठने लगे सवाल।@ असम-स्कूल टिफिन में बीफ लाने के मामले ने पकड़ा तूल, छात्र की मां गिरफ्तार।@ भारतीय सेना की मारक क्षमता और बढ़ाने की तैयारी, मॉर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल बना देगी बाहुबली।'@ नार्थ इंडिया के राहुल RK मीणा, सुनील मीना गैंग ने पुर्तगाल में चलवाई ताबड़तोड़ गोलियां।@ यूपी में बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव का ऐलान, मिशन 2027 के लिए भगवा दल की बड़ी तैयारी।@ दिल्ली प्रोफेसर मर्डर केस-1400 किमी दूर से आए पति-पत्नी ने की हत्या, लूटपाट नहीं ये थी वजह।@ लंदन में चीफ जस्टिस सूर्यकांत मिश्रा के कार्यक्रम में नारेबाजी, भारतीय उच्चायोग ने कहा, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं।@ लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन।@ बंगाल में असली तृणमूल की लड़ाई, पार्टी बचाने को एक्टिव हुईं ममता बनर्जी, विरोधी खेमा झुकने के मूड में नहीं।@ शिक्षक नहीं माफिया हैं, पैसे का घमंड, खान सर पर गांव वालों के गंभीर आरोप, देवरिया में कोठी पर सवाल।@ अंडमान-प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला, ऑयल इंडिया ने तीसरे खोजी कुएं में हाइड्रोकार्बन की पुष्टि।@ विदिशा में 2600 लोगों की जांच में 586 में कैंसर या उसके लक्षण, आंकड़े देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान।@ केदारनाथ यात्रा में VIP बनने का शौक पड़ा भारी, बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो हुई सीज।@ दिल्ली में बन रहा देश का पहला हाईटेक एंटी-टेरर हेडक्वार्टर, बम और IED का भी नहीं होगा असर।@ बंगाल में STF और NIA का महा-एक्शन-तालाब से निकला 29 हथियारों का जखीरा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -