Posted by : achhiduniya 11 March 2023

कलेंडर-पप्पू पेजर के नाम से विख्यात बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक-कॉमेडियन सतीश कौशिक की अचानक मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी। दिल्ली स्थित बिजवासन के जिस फॉर्म हाउस में होली खेलने के बाद सतीश कौशिक की तबीयत खराब हुई और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, पुलिस को उसी फॉर्म हाउस से कुछ आपत्तिजनक दवाइयों के पैकेट मिले हैं। फॉर्म हाउस सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू का है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फॉर्म हाउस से बरामद आपत्तिजनक दवाइयों के पैकेट किसके लिए थे? किसने इस्तेमाल किए? उनसे सतीश कौशिक का कोई संबंध है या 
नहीं, ये जांच के बाद साफ होगा। पुलिस को यह भी पता चला है कि विकास मालू पर सालों पुराना एक रेप केस था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह केस कब और कहां दर्ज किया गया था।  इसके अलावा होली वाले दिन फॉर्म हाउस में जो 10 से 12 लोग आए थे, उन गेस्ट की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। हालांकि, पुलिस के अधिकारियों का कहना है पोस्टमॉर्टम में कुछ संदिग्ध नहीं आया है। डॉक्टर्स ने इसे हार्ट अटैक ही बताया है। बाकी शरीर मे क्या कुछ था, वो पूरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा। इसके लिए बिसरा सैंपल प्रिजर्व करवा दिया गया है। सतीश कौशिक को अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस को किसी तरह की 
कोई जानकारी नहीं दी गई थी। फोर्टिस अस्‍पताल में अंदर जाने से पहले ही सतीश कौशिक ने दम तोड़ दिया था। तब अस्पताल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई। क्योंकि ये दिल्ली से गए थे, तो दिल्ली पुलिस ने तय किया कि इनका पोस्टमॉर्टम दिल्ली के हरिनगर के दीन दयाल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाएगा।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि जो लोग सतीश कौशिक को अस्पताल लेकर गए पुलिस उनसे संपर्क में है। पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच में जुट गई है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्‍द ही मौत की वजह साफ हो जाएगी।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -