Posted by : achhiduniya 01 March 2023

बीते नवंबर 2019 में बंगलुरु के दंपत्ति ने गुजरात पुलिस के पास शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैलासा बनाने वाला धर्मगुरू नित्यानंद और आश्रम की दो संचालिकाओं के खिलाफ केस दर्ज किया था।  मामले की जांच अहमदाबाद ग्रामिण पुलिस ने की थी। जांच में पता चला था कि नित्यानंद के कर्मचारियों ने दो लड़कियों को देश से बाहर भेज दिया है। दरअसल नित्यानंद के अहमदाबाद के मणिनगर में खोले गए आश्रम योगिनी सर्वांज्ञपीठ्म में दो लड़कियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया था।   
इसके बाद आश्रम पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हुआ। मामले की जांच आगें बढ़ी तो पता डीपीएस स्कूल ने बिना किसी जरूरी दस्तावेज और एनओसी के जमीन आश्रम को लीज पर दे दी। इसके लिए स्कूल प्रशासन को तलब भी किया गया था। लंबी जांच के बाद नित्यानंद को गुजरात पुलिस ने भगौड़ा घोषित किया था। तब से ही पुलिस उसकी तलाश में है। ये मामला तब प्रकाश में आया जब बंगलुरू के दंपत्ति ने पुलिस को दी हुई शिकायत में कहा कि नित्यानंद में उनकी आस्था के 
चलते उन्होंने अपनी चार बेटियों को बंगलुरू में ही नित्यानंद के आश्रम में छोड़ा था,लेकिन उन्हें बिना बताए उनकी बेटियों को अहमदाबाद आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें बेटियों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा। इस शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने नित्यानंद के अहमदाबाद स्थित आश्रम में कार्रवाई की। इस दौरान दो बेटियां तो मिल गईं, लेकिन दो बेटियों ने वापस आने से मना कर दिया है। इसमें से एक की उम्र 23 और एक की 20 साल है। ये मामला गुजरात हाईकोर्ट भी पहुंचा था।  मामले की सुनवाई  हाईकोर्ट में हुई थी। इस सुनवाई के दौरान एक लड़की ने तो अपनी इच्छा से नित्यानंद के पास 
होने की बात कही थी। वहीं मामले में गिरफ्तार की गईं दोनों संचालिकाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें एक का नाम प्राण प्रिया और दूसरी का प्रियातत्वा है। तब से ही पुलिस ने नित्यानंद को भगौड़ा घोषित किया हुआ है। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलाशा के एक प्रतिनिधि ने संयूक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही उसने बैठक में भारत पर नित्यानंद के उत्पीड़न का आरोप लगाया। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलाशा के प्रतिनिधि के संयूक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेने के मामले ने जब तूल पकड़ा तो विदेश मंत्रायल ने कहा था कि गुजरात पुलिस की ओर से उन्हें नित्यानंद की लोकेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी पता करने का आवेदन नहीं मिला है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -