- Back to Home »
- International News »
- पाक को पाक के नुमाइदों ने ही लूटकर बनाया भिखारी....
Posted by : achhiduniya
13 March 2023
पाकिस्तान की शहबाज सरकार से तौशाखाने में साल 2002 से जितने भी विदेशों से
गिफ्ट लिए गए थे, उन्हें देश के सामने रखने का हुक्म सुनाया था।
जिसके बाद शहबाज सरकार ने लाहौर हाईकोर्ट के समझ रखा था, जिसमें काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। शहबाज सरकार ने जब से
कोर्ट में अपनी ये रिपोर्ट सौंपी है तभी से देश के राजनेताओं की कलई खुलती हुई
दिखाई दे रही है। रिपोर्ट में तमाम नेताओं ने पाक की अवाम को लुटने का काम किया
है। शहबाज सरकार की 466 पन्नों में पाक की तमाम सरकारों का भंडाफोड़ हुआ है।
क्योंकि इस रिपोर्ट को देख कर यही लगता है कि जिसकी भी सरकार रही है वो भ्रष्टाचार
करने से खुद को रोक नहीं पाया है। शहबाज सरकार ने यह रिपोर्ट अपने सरकारी वेबसाइट
पर भी डाली है। इस रिपोर्ट कार्ड के आने के बाद से ही पाक की अवाम और मीडिया दोनों
ही अपनी सरकार के खिलाफ खड़े होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर ऊपर बैठे
लोगों को यही करना है तो देश की तरक्की का क्या होगा? पाक मीडिया का कहना है कि इसी वजह से देश गर्त में जा रहा
है और
दुनिया में हमारी छवि मांगने वाली बन गई है। सार्वजनिक किए गए रिपोर्ट कार्ड में
8.5 करोड़ रूपये की घड़ी, 56 लाख की कफलिंक, 15 लाख का पेन और 85 लाख की अंगूठी को इमरान खान ने महज 2 करोड़
में ही खरीद लिया था। जो लागत से बहुत ही कम है। ये वो गिफ्ट्स थे, जब इमरान खान बतौर पीएम थे और उन्हें ये विदेशों के दौरे पर
मिले थे। पाक के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी भी इस मामले में आगे हैं। उन्होंने 5.7
करोड़ रूपये की बीएमडब्लयू 760 एलआई कार और 5
करोड़ रूपये की टोयोटा लेक्सस एलएक्स
470 कार को महज 1.6 करोड़ रूपये में ही खरीद लिया। यह मामला यही नहीं रुकता है पाक
के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी बराबर के भागीदार हैं। साल 2013 में शरीफ ने
11 लाख रुपए की रोलेक्स घड़ी, 25 हजार रुपए के कफलिंक, पेन और 15 हजार रुपए के कुवैत
सेंट्रल बैंक के चार स्मारक
सिक्के खरीदे। इसके बदले महज नवाज ने सरकारी खजाने में 24 हजार ही रूपये जमा कराए।
तोशाखाना पाकिस्तान का एक बेशकीमती कमरा है। जहां पर महंगी चीजों को रखा जाता है।
पाक का कोई पीएम अगर विदेशों में अपने देश को रिप्रजेंट करने जाता है तो इसे वहां
कोई भी उसे
गिफ्ट्स मिलते हैं तो वो इसी कमरे में जमा कराता है। पाक के कानून के
मुताबिक, पाक के पीएम को किसी भी तरह के कोई भी कीमती सामान मिलते हैं तो
वो उसके निजी सामान में नहीं गिने जाते हैं बल्कि वो राष्ट्र की संपत्ति हैं। अगर
पीएम उसे अपने पास रखना चाहते हैं तो उसे खरीद सकते हैं, बर्शते उसका उचित दाम देकर,लेकिन
इस पूरे मामले में इमरान खान समेत किसी ने भी कानून का पालन नहीं किया, जिसकी वजह से इमरान खान पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।[सभार]
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)