- Back to Home »
- Discussion »
- JCB Politics यूपी में क्या चल रहा..? नितिन गडकरी से पत्नी ने पूछा सवाल
Posted by : achhiduniya
13 March 2023
बुलडोजर को पहली बार जुलाई 2020 में योगी
आदित्यनाथ सरकार में प्रमुखता मिली, जब
कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे के घर को गिराने के लिए इसका
इस्तेमाल किया गया। दुबे आठ पुलिसकर्मियों के नरसंहार का मुख्य आरोपी था और उसके
घर पर बुलडोजर चलाना आतंकग्रस्त इलाके में त्वरित न्याय जैसा लग रहा था। इसके बाद मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफिया डॉनों की अवैध रूप से
अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। केंद्रीय परिवन व राजमार्ग मंत्री
नितिन गडकरी ने कहा कि मेरी पत्नी ने पूछा यूपी में क्या चल रहा है? मैंने कहा कि जिस तरह धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने
महाभारत के दौरान दुर्जनों का नाश करने के लिए अस्त्र उठाया था, उसी तरह सीएम योगी आदित्यनाथ भी दुर्जनों नाश करने का काम कर
रहे हैं। गौरतलब है की 2020 में यूपी में शुरू हुई बुलडोजर राजनीति अब योगी आदित्यनाथ
सरकार का मुख्य हथियार बन गई है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)