Posted by : achhiduniya 08 March 2023

 आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने होली के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली जेल विभाग पर संगीन आरोलगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया केंद्र सरकार की साजिशों के कारण जेल में है। ये पता चल रहा है कि उनको किसी षड़यंत्र के तहत तिहाड़ जेल की जेल नंबर एक में रखा गया है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अभी यह भी पता चला है कि अंडर ट्रायल को जेल नंबर एक में नहीं रखा जाता है। जेल नंबर एक में पूरे देश के सबसे खतरनाक, हिंसक और अपराधी बंद हैं। कई हार्ड कोर 
क्रिमिनल्स इस जेल में हैं। वो छोटे से इशारे पर किसी की भी हत्या कर सकते हैं। उनके ऊपर दर्जनों हत्या के मुकदमे चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन पर एक और मुकदमा चल जाएगा। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया की राजनीतिक हत्या कराना चाहती है। आप के इन आरोपों के बाद जेल विभाग ने एक बयान में कहा कि मनीष सिसोदिया को उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अलग वार्ड में रखा गया है। जेल विभाग ने 

आप के आरोपों का जवाब देते हुए कहा,सीजे-1 के वार्ड में ऐसे कैदी हैं, जो गैंगस्टर नहीं हैं और जेल के अंदर अच्छा आचरण कर रहे हैं। जेल विभाग के अधिकारियों ने कहा, इस सेल में उनके लिए बिना किसी बाधा के मेडिटेशन या अन्य गतिविधियां करना आसान है। उनकी सुरक्षा के लिए जेल के नियमों के अनुसार सभी इंतजाम किए गए हैं। जेल में उनकी असुरक्षा को लेकर जताई गई कोई आशंका निराधार है। गौरतलब है की दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किए गए थे। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं शुक्रवार 10 मार्च को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -