- Back to Home »
- International News »
- महंगाई की चक्की में पिस्ती पाकिस्तान की अवाम...
Posted by : achhiduniya
06 March 2023
पाकिस्तान के सरकारी आंकड़ों में महंगाई 31.83 और बढ़
गई है। पाक अखबार
डॉन ने पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा
जारी आंकड़ों के हवाले से बताया है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल प्याज 482 प्रतिशत महंगा हो गया है। चिकन की कीमत लगभग दोगुनी से ज्यादा
हो चुकी है,जबकि चाय पत्ती भी 65 फीसदी
महंगी हो गई है और अंडे 64 फीसदी और नमक भी करीब 50 फीसदी
महंगा हो चुका है। कुल मिलाकर महंगाई की मार से केवल अमीर
लोग ही अपने को पैसे के कवच से बचा पा रहे हैं,जब कि
आम आदमी सड़कों पर निकल आया है और विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो रहा है। नाराजगी
किस कदर बढ़ती जा रही है। इसका आलम पाकिस्तान के टीवी चैनलों में देखा जा सकता है।
प्याज की बात की जाए तो पाया जाएगा कि जो प्याज पिछले साल 35-36 रुपये किलो मिला करता था, उसकी
कीमत अब 225 से ज्यादा हो चुकी है। हाल ही में पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के
अनुसार, साप्ताहिक स्तर पर एसपीआई में 2.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि
पिछले सप्ताह 0.17 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। मुद्रास्फीति में यह
वृद्धि पाकिस्तान सरकार के नए कर लगाने और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाने
के कारण बताई जा रही है।
.jpg)
.jpg)