- Back to Home »
- Crime / Sex »
- तिहाड़ जेल भेजे गए मनीष सिसोदिया 20 मार्च तक न्यायिक...
Posted by : achhiduniya
06 March 2023
बीते 26 फरवरी को दिल्ली के उप मुख्य मंत्री मनीष
सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद उन्हें 5 दिनों के लिए सीबीआई
हिरासत में भेज दिया गया था,इसके बाद अदालत ने दो दिन की
हिरासत और बढ़ा दी थी। मनीष सिसोदिया ने
अपनी जमानत याचिका में कहा कि सीबीआई अधिकारी उनसे बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं
और इससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना हो रही है। उधर, सीबीआई
ने कहा कि सिसोदिया पूछताछ के दौरान असहयोग और टालमटोल करते रहे। इसके अलावा जांच
एजेंसी ने उनकी
मेडिकल जांच में समय बर्बादी और सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत
याचिका पर सुनवाई का भी हवाला दिया। गिरफ्तारी के बाद मनीष ने अपनी जमानत के लिए
सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, शीर्ष
कोर्ट ने इसमें दखल देने से इनकार कर दिया और हाईकोर्ट के पास जाने के लिए कहा। दिल्ली
आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को स्पेशल
कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। वो 20 मार्च तक तिहाड़ जेल में रहेंगे। उन्हें जेल नंबर 1 में रखा जाएगा। मनीष सिसोदिया की तरफ से मांग की गई है कि
उन्हें आध्यात्मिक सेल में रहने दिया जाए।
इस पर जेल सूत्रों का कहना है कि अदालत
के आदेश का अध्ययन किया जाएगा। अगर जरूरत हुई तो उनकी जेल भी बदली जा सकती है। कोर्ट
ने मनीष सिसोदिया की मांग पर सीधे आदेश नहीं दिया है, बल्कि कोर्ट ने कहा है कि जेल नियमों के मुताबिक इस पर विचार
किया जाए। इससे पहले, सीबीआई हिरासत खत्म होने के
बाद दोपहर में उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने उनकी हिरासत की
मांग की थी और
स्पेशल जज एमके नागपाल ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया और
कहा कि बाद में जरूरत हुई तो फिर से ऐसा किया जा सकता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)