Posted by : achhiduniya 02 March 2023

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपना अंतिम बजट पेश किया जिसमें जनता को लुभाने के लिए ढेर सारे लोक लुभावन नीतियों को लाया गया है। जिसके सीधे तार आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ कर भी देखे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में इस साल के नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। सरकार ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं छोड़ना चाहती जिसे चुनाव में उसे नुकसान पहुंच सके। इसी बात का ध्यान में रखते हुए सरकार युवाओं को नौकरी और किसानों के लिए नई स्किम लेकर आई है। बजट वित्त मंत्री 
जगदीश देवड़ा ने विधानसभा के पटल पर रखते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अब चीता स्टेट बन गया है। इस बजट में युवाओं और किसानों का खास ध्यान रखा गया है। बजट को पेश करते हुए जगदीश देवड़ा ने आगे कहा कि प्रदेश के अलग-अलग विभागों में 1 लाख से अधिक नई नियुक्तियां होंगी। साथ ही 200 युवाओं को रोजगार के लिए सरकार जापान भेजेगी। ताकि हमारे युवा आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकें और अपने देश और राज्य का नाम रोशन कर सके। एक लाख से अधिक 

नौकरियां देने का वादा पिछले दिनों ही शिवराज सरकार ने किया था। उन्होंने ट्वीटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा था मेरे युवा बेटा-बेटियों, प्रदेश में 1.14 लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो हो गई है। मेरे बच्चों आप नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें, इसलिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना है। स्टार्टअप के लिए एक करोड़ रूपये की सहायता दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्यप्रदेश के 53 विभागों में 1 लाख से ज्यादा खाली पद पड़े हैं। इसी बात का ध्यान रखते हुए शिवराज सरकार इसे जल्द ही भरने का काम कर सकती है। वहीं इस बजट में किसानों के फूलों की खेती को और तेज गति से बढ़ावा मिले. मध्य प्रदेश में मिलेट मिशन की शुरूआत करने, 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों में हिंदी की पढ़ाई शुरू कराने जैसे कई अहम बातें बजट में की गई हैं। जिसे जमीन पर उतारने का काम सरकार जल्द से जल्द करना चाहेगी, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में उसे अधिक से अधिक वोटर्स का साथ चाहिए। जिसे एक बार फिर प्रदेश की सत्ता पर अपनी पैठ बना सके।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -