- Back to Home »
- Discussion »
- बंद कमरे में राकांपा चीफ शरद पवार और गौतम अडानी के बीच हुई 2 घंटे मुख्य चर्चा...
Posted by : achhiduniya
20 April 2023
महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार के समय
कांग्रेस के वायनाड से सांसद राहुल गांधी हमेशा से ही पीएम मोदी और गौतम अडानी
पीआर हमलावर भूमिका अपनाते रहें। जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अदानी पर गंभीर आरोप
लगे तब संसद में जेपीसी यानी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी द्वारा जांच कराने की
मांग उठी जिस पर शरद पवार ने कहा था, गौतम
अडानी मामले में जेपीसी यानी संयुक्त संसदीय समिति की कोई आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। पवार ने कहा था, मैंने
कभी हिंडनबर्ग का नाम भी नहीं
सुना है।
शरद पवार ने ये भी कहा था कि उस कंपनी की रिपोर्ट पर कैसे भरोसा किया जाए।
साथ ही उन्होंने JPC यानी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के खिलाफ भी
स्टैंड लिया है। शरद पवार ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह स्थिति पेश की
थी। कांग्रेस द्वारा इस स्थिति का विरोध किए जाने के बाद, शरद पवार ने अगले ही दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि
उन्होंने अपनी राय व्यक्त कर दी है। लेकिन आज गौतम अडानी ने मुंबई में NCP प्रमुख
शरद पवार से मुलाकात की है। गौतम अडानी और शरद पवार के बीच करीब दो घंटे बातचीत हुई। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने
कुछ दिन पहले
बयान दिया था की अडानी मामले में JPC के
जरिये जांच करने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद गौतम अडानी पहली बार शरद पवार से
मिले हैं। गौतम अडानी और एनसीपी अध्यक्ष शरद की मुलाकात सिल्वर ओक बंगले में हुई। बताया
जा रहा है दोनों के बीच बंद कमरे में दो घंटे तक चर्चा चली। हालांकि दोनों के बीच क्या चर्चाएं हुई ये
अभी सामने नहीं आया। गौतम अडानी के बीच वास्तव में क्या चर्चा हुई, इसके बारे में न तो अडानी और न ही शरद पवार ने कोई जानकारी दी
है। यहां बता दें, जब शरद पवार और गौतम अडानी एक-दूसरे से मिले तो
कोई और मौजूद नहीं था।

.jpg)
