- Back to Home »
- Religion / Social , Tours / Travels »
- श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू….
Posted by : achhiduniya
29 April 2023
श्री हेमकुंड साहिब हिमालय की पहाड़ियों में है
जहां भारी बर्फबारी होती है जिस वजह से श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट 6
से 7 महीने तक बंद रखे जाते है। सर्दियों में उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो जाती
है। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी देखने को मिल रहा है।
जिसकी वजह से यहां मौसम खराब है। मई महीने की शुरुआत में भी मौसम खराब होने की
संभावना बनी हुई है।
ऐसे में सेना के जवानों को रास्ता बनाने में दिक्कतों का
सामना करना पड़ रहा है। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर गुरनाम सिंह और सेवादार भी
आर्मी के साथ श्री हेमकुंड साहिब पहले ही पहुंच चुके हैं। कुछ दिन पहले ही मैनेजर
गुरनाम सिंह ने आर्मी के जवानों के साथ श्री हेमकुंड साहिब में सुख-शांति के लिए
अरदास की थी। श्री हेमकुंड साहिब तक जाने
के लिए अब यहां रास्ता बनाया जा रहा है जिसके लिए 418 इंजीनियरिंग कोर के जवान
जुटे हुए हैं। जवान अटलाकोटी ग्लेशियर से 4 फीट बर्फ
काटकर पहले ही रास्ता बना
चुके है,अब आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। श्री हेमकुंड
साहिब उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करने
में यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसके लिए इंडियन आर्मी के जवान दिन-रात यहां बर्फ हटाने में जुटे हुए है। 15 फीट से भी ज्यादा
ऊंची बर्फ की चादर को हटाकर रास्ता बनाया जा रहा है। श्री हेमकुंड
साहिब की यात्रा
20 मई से शुरू होने जा रही है। करीब 7 महीनों के बाद श्री हेमकुंड साहिब के कपाट
खुलने वाले है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)