- Back to Home »
- State News »
- 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर,महंगाई राहत कैंप’ का शुभारंभ किया RJ- CM गहलोत ने...
Posted by : achhiduniya
25 April 2023
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक
पहुंचे इसके लिए ये शिविर 24 अप्रैल से 30 जून तक पूरे राज्य में आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में राज्य
सरकार की 10 कल्याणकारी योजनाओं में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद
लाभार्थियों को मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड दिए जाएंगे।यह कैंप सभी ग्राम
पंचायतों एवं वार्डों में लगाए जाएँगे। जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लाभार्थी इसका
लाभ उठा सके। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि लोग महंगाई होने के कारण सिलेंडर भर नहीं
पा रहे हैं। महंगाई लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है और इसीलिए राज्य सरकार
उज्ज्वला योजना के तहत 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर
देकर राहत दे रही है। ऐसे में केंद्र को राहत देने के लिए आगे आना चाहिए। राजस्थान
में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी दृष्टिकोण से भी मुख्यमंत्री की इस
पहल को जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि बढ़ती महंगाई से आमजन
परेशान हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)