- Back to Home »
- Discussion »
- हम नही यह है महंगाई बढ़ने का मुख्य कारण..वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी सफाई...
Posted by : achhiduniya
26 April 2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि
मंत्रियों का समूह जरूरी सामान और उनकी कीमतों पर नजर रखता है। परिस्थिति के
अनुसार अतिरिक्त स्टॉक जारी किया गया। जब चावल के दाम में तेजी आई, हमने बफर स्टॉक से चावल जारी किया। सीतारमण ने कहा,केंद्र सरकार कीमतों को नीचे लाने के लिये लगातार कदम उठा रही
है। यही कारण है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से
घटकर 5.8 प्रतिशत पर आई है। मौसमी स्तर पर आपूर्ति संबंधी समस्याओं के कारण महंगाई
बढ़ी है, जिस पर लगातार
नजर रखी जा रही है तथा उसे नीचे लाने के उपाय
किये जा रहे हैं। महंगाई और उसे नीचे लाने के उपायों के बारे में पूछे गये सवालों
के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा, लेकिन जब हम ईंधन या
प्राकृतिक गैस के बारे में बात करते हैं, हमें एक
चीज समझने की जरूरत है। इन उत्पादों का आयात किया जाता है और खासकर कोविड महामारी
तथा उसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध से कीमतें तेज हुई हैं और इसके बावजूद आयात जारी
है। केंद्र के स्तर पर हमने इसके दाम में कमी लाने के लिये
उत्पाद शुल्क में कटौती
की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बढ़ती महंगाई का दोष मौसमी कारणों से
सप्लाई चेन प्रभावित होने पर डाला है। सीतारमण ने ईंधन और प्राकृतिक गैस के दाम में कमी लाने के प्रयासों
का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में इनका आयात किया जाता है और कोविड तथा
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में ईंधन के दाम ऊंचे हैं। वित्त
मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आपूर्ति से जुड़ी मौसमी समस्याओं के कारण महंगाई
बढ़ी है और जरूरी सामान की कीमतों में नरमी लाने के प्रयासों के साथ उस पर लगातार
नजर रखी जा रही है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)