- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- केंद्र लगाए पाबंदी दो से अधिक बच्चों वाले सांसदों, विधायकों के चुनाव लड़ने पर...अजीत पवार
Posted by : achhiduniya
24 April 2023
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्य मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने कहा है कि दो से अधिक संतान वाले
लोगों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए और यहां तक कि ऐसे
सांसदों-विधायकों को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी ठहराया जाना चाहिए। अजीत पवार
ने रविवार को बारामती में एक समारोह में कहा कि भारत ने जनसंख्या वृद्धि के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। अजीत पवार ने कहा कि दो
दिन पहले उन्होंने एक साक्षात्कार में इस बात पर जोर दिया था कि सभी राजनीतिक दलों
को इस
मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश, राज्य, जिले और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हरेक व्यक्ति को एक या दो
बच्चों के बाद रुक जाना चाहिए। अजीत पवार ने कहा कि अब से ऐसे लोगों को किसी
प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए, जिनके
दो से अधिक बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि जब विलासराव देशमुख मुख्यमंत्री थे, तो हम यह निर्णय लेते समय डरे हुए थे कि तीन संतान वाले
उम्मीदवार ग्राम
पंचायत, जिला परिषद और तालुका पंचायत
के स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य होंगे। अजीत पवार ने कहा कि लोग पूछते हैं कि सांसदों और
विधायकों के संबंध में भी इसी तरह का निर्णय क्यों नहीं लिया गया। मैं उनसे कहता हूं
कि यह हमारे हाथ में नहीं है। यह केंद्र के हाथ में है और हमारी मांग है कि केंद्र
को ऐसा करना चाहिए। राकांपा नेता ने कहा कि यदि लोगों को कोई छूट नहीं दी जाएगी तो
वे इस मुद्दे के बारे में अधिक जागरूक हो जाएंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)