- Back to Home »
- Sports »
- दिल्ली पुलिस ने नही की अब तक महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न की FIR दर्ज…दिल्ली महिला आयोग ने भेजा नोटिस
दिल्ली पुलिस ने नही की अब तक महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न की FIR दर्ज…दिल्ली महिला आयोग ने भेजा नोटिस
Posted by : achhiduniya
24 April 2023
दिल्ली महिला आयोग को भारतीय कुश्ती महासंघ के
अध्यक्ष बृजभूषण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत
प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता ने आयोग को
सूचित किया है कि एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है कि आरोपी
व्यक्ति भारतीय कुश्ती महासंघ में अपने कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न
के अपराध में शामिल रहा। शिकायतकर्ता ने आयोग को यह भी सूचित किया है कि इस संबंध
में उनके द्वारा कनॉट प्लेस थाने में 21 अप्रैल
2023 को एक शिकायत दी गई थी लेकिन कनॉट प्लेस के एसएचओ द्वारा
शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा है कि जब 22 अप्रैल को
कनॉट प्लेस के एसएचओ को शिकायत की स्थिति के बारे
में पूछताछ करने के लिए फोन किया, तो उन्होंने बताया कि कोई
प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और सोमवार के बाद शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। उसने
आगे कहा है कि जब उसने उससे सोमवार तक प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन मांगा, तो उसने उत्तर दिया कि वह इसकी गारंटी नहीं दे सकता। इतना ही
नहीं इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय, कुछ
शिकायतकर्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों को खेल विभाग, एमवाईएएस में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के शिकायतकर्ताओं की
पहचान के बारे में पूछने के लिए फोन आने लगे हैं।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष
स्वाति मालीवाल ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट
मांगी है। आयोग ने एफआईआर की कॉपी मांगी है और दिल्ली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने
में देरी के कारण बताने को कहा है। आयोग ने मामले में की गई गिरफ्तारियों का
ब्योरा भी मांगा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिला पहलवान यौन उत्पीड़न की
अपनी एफआईआर दर्ज नहीं करा पा रही हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)