- Back to Home »
- International News »
- पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी की भारत यात्रा जल्द...
Posted by : achhiduniya
20 April 2023
भारत ने पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो जरदारी और
चीन के किन गैंग समेत शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों को मई
में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है। SCO की आखिरी बैठक उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई थी। शंघाई
कोऑपरेशन ऑर्गेनाइज़ेशन (SCO) विदेश मंत्रियों की बैठक में
हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी 4-5 मई को भारत आएंगे। पाकिस्तान MOFA की ब्रीफ़िंग में ये जानकारी दी गई है। पाकिस्तान विदेश
मंत्रालय ने कहा,विदेश
मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी 4 और 5 मई को गोवा में आयोजित होने
वाले विदेश मंत्रियों की शंघाई सहयोग परिषद में पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल का
नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही हफ्तों से चली आ रही इन अटकलों पर विराम लग गया कि
भुट्टो व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में हिस्सा लेंगे या नहीं। विदेश मंत्रालय की
प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री भारतीय विदेश
मंत्री एस.जयशंकर
के निमंत्रण पर सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा,बैठक में हमारी भागीदारी एससीओ चार्टर और प्रक्रियाओं के प्रति
पाकिस्तान की प्रतिबद्धता और पाकिस्तान की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में क्षेत्र
को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है। यह हाल के वर्षों में किसी भी पाकिस्तानी
नेता का भारत का पहला उच्चस्तरीय दौरा होगा। इससे दोनों देशों के संबंधों में आई कड़वाहट
के कम होने की उम्मीद है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)