Posted by : achhiduniya 25 April 2023

पाकिस्तान के प्रसिद्ध पत्रकार हामिद मीर के एक वायरल वीडियो में हामिद ने बाजवा पर कश्मीर बेचने के आरोप लगाए। वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि बाजवा ने एलओसी पर युद्धविराम के साथ ही कश्मीर पर एक डील की थी। मगर इमरान को इसके बारे में कुछ पता नहीं था। उनके मुताबिक, बाजवा ने पाकिस्तानी सेना की क्षमताओं पर भी सवाल उठाए। मीर के बाजवा पर किए दावे के बाद इमरान खान के समर्थक एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख पर हमलावर हो गए हैं। बीते अप्रैल 2022 में देश की सत्ता से बेदखल होने के 
बाद इमरान खान ने शहबाज सरकार और तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बाजवा पर उन्हें सत्ता से अलग करने का आरोप लगाया था। इमरान ने कहा था कि उनके साथ जो कुछ भी हुआ है उसके जिम्मेदार जनरल बाजवा और शहबाज शरीफ हैं। पत्रकार हामिद मीर के वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जनरल बाजवा ने 25 पत्रकारों के सामने यह कहा था कि पाकिस्तानी सेना के पास मौजूद टेंक्स किसी काम के नहीं हैं। न ही सेना के पास इतना पैसा है कि 
उनमें डीजल डाला जा सके। मीर के मुताबिक बाजवा ने पत्रकारों के सामने यह बात कही थी कि पाकिस्तान आर्मी के पास पारंपरिक युद्ध लड़ने की ताकत नहीं बची है। वीडियो में मीर ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बाजवा ने कश्मीर पर एक डील की थी। उनका मानना था कि भारत के साथ युद्धविराम हो जाने के बाद भारत के पीएम नरेंद्र मोदी अप्रैल 2021 में पाकिस्तान के दौरे पर आएंगे। मीर के मुताबिक जब प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की बात पाकिस्‍तान के तत्‍कालीन विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पता लगी तो वह भड़क गए थे। तब इमरान ने कहा था कि बाजवा और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) फैज हामिद जो बात 
कर रहे हैं, उसके बारे में मुझे ज्‍यादा कुछ मालूम नहीं है। इसके बाद इमरान खान ने फैज को फोन किया और विदेश विभाग को इसकी जानकारी देने को कहा। जिसके बाद विदेश मंत्रालय के सामने बाजवा ने यह बात दोहराई थी कि हमारी आर्मी के टैंक्‍स चलने के लायक नहीं हैं। न ही उन्हें चलाने के लिए हमारे पास डीजल है। मीर ने बताया कि इसी दौरान कुरैशी ने बाजवा से कहा कि यह भारत का बिछाया हुआ है जाल है जो देश के हित में नहीं हैं। कुरैशी की यह बात सुनकर बाजवा 
काफी नाराज हुए थे। मीर ने वीडियो में बाजवा पर कश्‍मीर के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। मीर के मुताबिक बाजवा ने कश्मीरियों को धोखा दिया जिसके बाद वह आज तक संभल नहीं पाए हैं। वहीं, इमरान समर्थकों का कहना है कि बाजवा ने इमरान को इस बारे में कुछ न बताकर बहुत गलत किया, देश के पीएम को इस तरह से अंधेरे में रखना उनके साथ-साथ कश्मीरियों के साथ भी धोखा किया है। वहीं हामिद मीर के इस वीडियो के आने के बाद पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा की मुसीबते  बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके ऊपर हुए इस खुलासे की चर्चा पाकिस्तान समेत भारत में भी हो रही है। सोशल मीडिया पर तो लोग उन्हें लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं वीडियो पर बवाल बढ़ता देख हामिद मीर ने खुद के बचाव में एक ट्वीट किया है। मीर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह स्‍टोरी अप्रैल 2021 में भारतीय अखबार द हिंदू ने पहली बार छापी थी। लेकिन पाकिस्‍तानी मीडिया में बाजवा के कुछ लोग पूरी जिम्‍मेदारी इमरान खान और फैज पर डाल रहे हैं। [साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -