- Back to Home »
- National News , Tours / Travels »
- कोच्चि को वाटर मेट्रो के साथ केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी पीएम मोदी ने
Posted by : achhiduniya
25 April 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमारी सरकार सहकारी संघवाद पर बल देती है। राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र
मानती है। केरल का विकास होगा, तो देश का विकास और तेज होगा। हम
इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं। बीते 9 वर्षों में भारत में कनेक्टिविटी के
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व स्पीड और स्केल पर काम किया जा रहा है। इस साल
के बजट में भी हमने 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक इंफ्रा पर खर्च करना तय किया है। मोदी
ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी और
कोच्चि वाटर मेट्रो
एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर
कहा कि केरल बहुत ही जागरूक, समझदार और शिक्षित लोगों का
प्रदेश है। यहां के लोगों का सामर्थ्य, विनम्रता, परिश्रम उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाता है। आप सभी देश-विदेश की
परिस्थितियों से भी भली भांति परिचित रहते हैं। आज केरल को अपनी पहली वंदे भारत
ट्रेन मिली है,आज कोच्चि
को वाटर मेट्रो की सौगात मिली है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ आज केरल के विकास से जुड़े और भी कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इन सभी के लिए केरल के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति, इसकी ताकत का लाभ विदेश में रहने वाले प्रवासियों को भी मिल रहा है। भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व स्पीड से अभूतपूर्व स्केल पर काम किया जा रहा है। आज हम देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और
लॉजिस्टिक सेक्टर का पूरी तरह से कायाकल्प कर रहे हैं। हम
भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहे हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)