- Back to Home »
- Discussion »
- राजनीतिक चश्मा देश में ही छोड़कर विदेश जाना चाहिए,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राहुल गांधी पर कटाक्ष..
राजनीतिक चश्मा देश में ही छोड़कर विदेश जाना चाहिए,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राहुल गांधी पर कटाक्ष..
Posted by : achhiduniya
10 April 2023
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विश्व होम्योपैथी दिवस
पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बीते दिनो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन दौरे के दौरान एक टिप्पणी
की थी जिसको लेकर जमकर बवाल हुआ। इसी को लेकर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने एक टिप्पणी
करते हुए नेताओं को सलाह दी है कि जब भी देश से बाहर जाएं तो अपने राजनीतिक चश्मे
को यहीं छोड़कर जाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत 2047 में अपनी आजादी की शताब्दी की नींव रख रहा है। ऐसे में देश की
गरिमा पर हमला करने की हर कोशिश को कुंद किया
जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया,क्या आपने कभी इस महान लोकतंत्र की यात्रा पर आए किसी विदेशी
गणमान्य व्यक्ति या विदेशी नागरिक को अपने देश की निंदा करते या उसकी आलोचना करते
हुए देखा है?
जवाब स्पष्ट तौर पर नहीं है। हम अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य योद्धाओं पर गर्व क्यों नहीं कर सकते और हमारे नवाचार
की सराहना क्यों नहीं कर सकते? उन्होंने कहा,जब भी हम देश से बाहर जाते हैं,
हमें
अपना राजनीतिक चश्मा देश में ही छोड़ देना चाहिए। यह देश के साथ-साथ व्यक्ति विशेष के लिए भी
फायदेमंद होगा। उपराष्ट्रपति की यह टिप्पणी ब्रिटेन में राहुल गांधी की उस टिप्पणी
के बाद आई है,
जिसमें उन्होंने खेद जताया था कि अमेरिका और
यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस बात पर ध्यान देने में विफल रहे हैं
कि भारत में लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। होम्योपैथी चिकित्सकों को
संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि हर किसी को विदेश में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने
का संकल्प लेना
चाहिए और इसे बदनाम नहीं होने देना चाहिए। उपराष्ट्रपति धनखड़ कांग्रेस
नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों के आलोचक रहे हैं और पहले भी कई मौकों पर अपनी
नाखुशी जाहिर कर चुके हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)