- Back to Home »
- Politics »
- पीठ में छुरा घोंपने-साजिशकर्ता और अवसरवादी सीएम है एकनाथ शिंदे, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का हमला...
पीठ में छुरा घोंपने-साजिशकर्ता और अवसरवादी सीएम है एकनाथ शिंदे, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का हमला...
Posted by : achhiduniya
10 April 2023
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा,शिंदे का अयोध्या दौरा,भगवान
राम ने त्याग,
सत्य और न्याय का मार्ग चुना। बालासाहेब ने भी उन्हीं
सिद्धांतों को आत्मसात किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने शिंदे पर प्रहार
करते हुए कहा,साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले बालासाहेब की विरासत को आगे नहीं बढ़ा
सकते। शिवसेना नेता शिंदे ने पिछले साल जून में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के
बाद रविवार को पहली बार अयोध्या की यात्रा की। उनके साथ हजारों पार्टी
कार्यकर्ताओं
भी थे। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अगले साल होने हैं। उद्धव
ठाकरे के खिलाफ शिंदे के तख्तापलट ने पिछले साल शिवसेना को दो गुट में बांट दिया
था और ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। शिंदे नीत शिवसेना गुट ने
महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली
थी। शिंदे ने रविवार को कहा था
कि उनकी पार्टी तथा बीजेपी की
विचारधारा एक ही है और दोनों दल अगले साल पूरे राज्य
में भगवा झंडा फहराएंगे। शिंदे ने अयोध्या में संवाददाता सम्मेलन में कहा था,हमारी पार्टी की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। शिवसेना का बीजेपी
के साथ गठबंधन है। हमारी विचारधारा, जो
हिंदुत्व है,
समान है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और
लोगों की सेवा करेंगे। 2024 में शिवसेना-बीजेपी का भगवा
पूरे महाराष्ट्र में लहराएगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)