- Back to Home »
- Tours / Travels »
- चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने हेल्थ एडवायजरी के साथ जारी किया हेल्पलाइन नंबर...
Posted by : achhiduniya
21 April 2023
उत्तराखंड में चारों धाम ऊंची हिमालय की चोटियों
पर हैं। जिनकी ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मीटर
से भी अधिक है। ऐसे में इन जगहों पर आने वाले श्रद्धालु बहुत ज्यादा ठंड, कम आर्द्रता, अत्यधिक अल्टा वॉइलेट रेडिएशन, कम हवा का दबाव और कम ऑक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते है। उत्तराखंड में चारों धाम हिमालय की ऊंची
चोटियों पर हैं, जहां बहुत ही ज्यादा सर्दी और
ऑक्सीजन की कमी के चलते कई बार श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हो जाती है। ऐसे में अगर
आप भी चारधाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं या फिर
जाना चाहते हैं इस एडवायजरी को
अच्छी तरह से जानना बेहद जरूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 55 साल से ज्यादा
उम्र के लोग,
गर्भवती महिलाएं, हाई
बीपी, शुगर, हार्ट पेशेंट और अस्थमा रोग से
पीड़ित यात्रियों को विशेष ख्याल रखने की जरुरत है। यात्रा के दौरान कम से कम दो
लीटर पानी अवश्य पीएं और पोष्टिक आहार लें। एडवायजरी के मुताबिक यात्रा के दौरान
शराब, कैफीनयुक्त डिंक्स, नींद की
गोलियां और हेवी पेनकिलर दवाओं का सेवन न करें और धूम्रपान से भी बचें। चढ़ाई के
वक्त हर एक घंटे या ऑटोमेटिक चढ़ाई के हर दो घंटे में 5 से 10 मिनट का ब्रेक लें। मैदानी
इलाकों में भले ही गर्मी है,
लेकिन पहाड़ों पर अब भी काफी
ठंड पड़ रही है, ऐसे में गर्म, ऊनी
कपड़े, बारिश से बचने के लिए रेनकोट या छाते भी साथ रखें। श्रद्धालुओं
के लिए चारधाम मार्ग पर चिकित्सा राहत केंद्र, प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पतालों की व्यवस्था है, उनके
मानचित्रों का अपने साथ रखें। यात्रा के दौरान अगर किसी को सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लगातार खांसी, चक्कर आना या चलने में कठिनाई, उल्टी, शरीर में सुन्नता या शरीर ठंडा पड़ने लगता है तो फौरन पास में
स्थित चिकित्सा केंद्र में स्वास्थ्य सहायता लें। जरा सी सावधानी आपकी जान बचा
सकती है। कोई भी स्वास्थ्य
संबंधी इमरजेंसी होने पर तत्काल 104 हेल्पलाइन नंबर पर
संपर्क किया जा सकता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)