- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सत्य बोलने पर सीबीआई का मिला समन सत्यपाल मलिक को...
Posted by : achhiduniya
21 April 2023
हाल ही में दिए अपने इंटव्यू के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानो को अपनी सरकार की गलती बताया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूछताछ
के लिए सत्यपाल मलिक को बुलाया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल को
नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा है। वहीं सत्यपाल मालिक ने कहा है कि
सीबीआई ने
उन्हें कॉल किया है और 27 या 28 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि इस मामले को लेकर
अभी सीबीआई की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। CBI ने जम्मू कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर केस दर्ज
किया है। उस समय सत्यपाल मलिक राज्यपाल थे। मलिक ने दावा किया है कि इन प्रोजेक्ट
पर साइन करने के लिए 300 करोड़ का ऑफर मिला था। इससे
पहले पिछले वर्ष अक्टूबर में भी उनसे पूछताछ की गई थी। CBI ने सत्यपाल मलिक को ऐसे वक्त में पूछताछ के लिए बुलाया है जब
सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले को लेकर सवाल खड़े किए।
.jpg)
.jpg)