- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- भाग्य उदय या अस्त कर सकती है फ्रिज के ऊपर रखी चीजे...?
Posted by : achhiduniya
19 April 2023
वास्तुशास्त्र एक ऐसी विद्या
है जिसका उपयोग पुरातन समय से लेकर आज के दैनिक जीवन में भी किया जाता है। जिससे कई प्रकार
की समस्यायों से निजात पाया जा सकता है। यह हर किसी की मान्यता के आधार पर निर्भर करता है। घर बनाने से लेकर घर
में रखी हर वस्तु का व्यक्ति
के जीवन पर बहुत प्रभाव
पड़ता है। इसलिए आज तकनीकी दौर में भी लोग वास्तुशास्त्र
विद्या को महत्व देते है। आज आपको घर में रखी फ्रिज के विषय में जानकारी देने का प्रयास करेंगे। घर में फ्रिज हमेशा घर की उत्तर पश्चिम दिशा में फ्रिज रखें।
यदि
ऐसा न हो तो अग्नि कोण में फ्रिज रखना शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि
फ्रिज बिजली से चलता है और इसमें अग्नि का वास माना जाता है और उसमें जो गैस होती
है उसमें वायु का वास माना जाता है और इसकी तुलना वायु से ही की जाती है। इसलिए
फ्रिज को इनमें से किसी भी दिशा में रखा जा सकता है। दिशा के साथ-साथ क्या समान आप
उसमें रख रहे हैं ये भी ध्यान देना जरूरी है। कहा जाता है कि फ्रिज के ऊपर समान
रखने से कुछ चीजें आपकी सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। दवाई:- कहते हैं कि फ्रिज
के ऊपर दवाइयां रखने से उनका असर खत्म होता है। इसके अलावा मेडिकल साइंस में भी
फ्रिज के ऊपर दवाईयां रखना ठीक नहीं माना जाता है कि फ्रिज के ऊपर गर्माहट होती है
और दवाइयों पर इसका असर होता है। खाने की चीजें-वास्तु के अनुसार फ्रिज से
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। इस तरह
नकारात्मक एनर्जी का असर आपके खाने पर भी पड़ेगा। फ्रिज के ऊपर कभी भी खाने की
चीजें नहीं रखना चाहिए। कई लोग फ्रिज को सजाने
के लिए उसके ऊपर कोई प्लांट रख देते
हैं। बता दें कि पौधे और खासतौर से बांस के पौधे को तो फ्रिज के ऊपर बिल्कुल नहीं
रखना। इससे उनकी ऊर्जा का कोई लाभ नहीं मिल पाता है। कई लोग इसके ऊपर अपने बच्चों
के मेडल्स या ट्रॉफी रख देते हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कहा जाता
है कि इससे उन चीजों में निगेटिव एनर्जी आ आ जाती है और वो उनकी आगे बढ़ने की
क्षमता को प्रभावित करती हैं। फ्रिज के ऊपर कभी भी धन,सोना आदि नहीं रखने चाहिए। ऐसे करने से धन की हानि होती है और
यही नहीं पैसे फ्रिज के ऊपर रखने से करोबार में नुकसान भी होता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)