- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कर्नाटक विधानसभा चुनावों में शुरू करोडो के नोट कांड....ED की बड़ी कार्रवाई,305 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती
कर्नाटक विधानसभा चुनावों में शुरू करोडो के नोट कांड....ED की बड़ी कार्रवाई,305 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती
Posted by : achhiduniya
30 April 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में
होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है। कर्नाटक में इस बार मुकाबला
त्रिकोणीय है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश हैं तो कांग्रेस को
सरकार में वापसी की उम्मीद है। दोनों ही दल अपनी अपनी उम्मीदों के साथ अकेले
चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं। इन दोनों दलों को स्थानीय पार्टी जेडीएस टक्कर दे
रही है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया था कि राज्य में आदर्श आचार
संहिता उल्लंघन के 50 फीसदी से अधिक मामलों में आरोपियों
को दोषी ठहराया गया है।
अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि पिछली बार करीब 2,000 मामले दर्ज किए गए थे। सभी मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए
गए थे, सभी आरोपियों पर मुकदमा चलाया गया था। हालांकि ये सारे मामले
2013 से 2019 के बीच हुए चुनावों से जुड़े हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, प्रवर्तन एजेंसियों ने चुनावी राज्य कर्नाटक में कुल 305 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती
की है। चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि बरामदगी के संबंध में 2,346 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, 10 मई के विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कुल 58 करोड़ रुपये (9 मार्च से 27 मार्च की अवधि) की बरामदगी हुई थी। जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रवर्तन एजेंसियों ने अब तक करीब 110 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। इसके अलावा करीब 74 करोड़ की अवैध शराब, 81 करोड़ रुपये का सोना और चांदी, 22 करोड़ रुपये के गिफ्ट भी बरामद
किए हैं। यही नहीं, एजेंसियों ने 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद
से अब तक करीब 18 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)