- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- HIV से लेकर हाइपरटेंशन,डायबिटीज,दिल की बीमारी से जुड़ी 48 दवाएं हुई तय मानको में फेल...
Posted by : achhiduniya
27 April 2023
सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड एंड कंट्रोल
ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने पाया है कि देश में 48 दवाएं ऐसी हैं जो तय मानकों पर खरी नहीं उतरीं हैं। नेशनल ड्रग रेगुलेटर CDSCO के मुताबिक मार्च में 1497 दवाओं
के सैंपल्स को देश की कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से लिया गया, जब उनकी टेस्टिंग की गई तो 1449 दवाएं
तो मानकों पर खरी उतरीं लेकिन 48 दवाओं की क्वालिटी तय
स्टैंडर्ड से नीचे पाई गई। ये वो दवाइयां हैं जो आम तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं
जैसे एंटी डायबेटिक, एंटी बायोटिक, कैल्शियम या दिल की बिमारी से जुड़ी
दवाइयां। लिस्ट में मल्टी विटामिन दवाइयों से लेकर HIV के लिए इस्तेमाल होने वाली Ritonavir भी शामिल है। इस लिस्टि में मिरगी की दवा Gabapentin, हाइपरटेंशन की दवा Telmisartan, डायबिटीज की दवा Glimepiride और Metformin भी
शामिल है। इसके अलावा आयरन और फॉलिक एसिड की टैबलेट, प्रोबायोटिक्स
कई मल्टीविटामिन की गोलियां भी हैं, जो इस
लिस्ट में हैं।
इसमें Vitamin C, Vitamin B12, फॉलिक एसिड, Amoxycillin, कैल्शियम-
और विटामिन D3 की टैबलेट, Telmisartan टैबलेट
भी इसमें शामिल हैं। इस लिस्ट में Meswak टूथपेस्ट
का भी नाम है। इन दवाओं की जब टेस्टिंग की गई तो पाया गया कि इनको बनाने में
इस्तेमाल की गई सामग्री मानक स्तर पर नहीं थी, उनके
इनग्रीडिएंट की मात्रा में गड़बड़ी या गलत लेबलिंग कुछ ऐसी वजहें रही, जिनकी
वजह से दवाएं इस जांच में फेल हुई हैं। हाल ही में सरकार
ने खराब क्वॉलिटी की दवाइयों के मामले में 18 फार्मा
कंपनियों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए थे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)