- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab , Property / Investment »
- सट्टेबाजी/जुए पर 28% कौशल वाले ऑनलाइन गेम पर 18% GST लगाने पर विचार कर रही सरकार....
Posted by : achhiduniya
27 April 2023
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर वित्त मंत्रालय नए नियम
लागू करने की तैयारी कर रहा है। मंत्रालय कौशल और किस्मत के खेल की श्रेणियों में
वर्गीकृत करने और अलग-अलग दर से माल एवं सेवा कर (GST) लगाने पर विचार कर रहा है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा
कि ऐसे ऑनलाइन गेम जहां जीत-हार का फैसला किसी निश्चित परिणाम पर निर्भर है या
उसकी प्रकृति सट्टेबाजी या जुए की है, वहां 28% की दर से जीएसटी लगेगा। कौशल वाले ऑनलाइन गेम पर 18% से कम कर लगाया जा सकता है। ऑनलाइन
गेमिंग पर कराधान के बारे
में अंतिम फैसला जीएसटी परिषद मई या जून में होने वाली अपनी अगली बैठक में करेगी। अधिकारी
ने यहां संवाददाताओं से कहा, सभी ऑनलाइन गेम किस्मत पर
आधारित नहीं हैं, या सट्टेबाजी या जुए की प्रकृति के नहीं हैं।
वित्त मंत्रालय परिषद के समक्ष अपनी राय रखेगा। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित और किस्मत पर आधारित खेल के बीच
अंतर करना होगा।

.jpg)
.jpg)