- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- बर्बाद फसल के आकलन व किसानों की मदद का अयोध्या से आदेश दिया MH-CM एकनाथ शिंदे ने...
Posted by : achhiduniya
10 April 2023
हाल ही में अयोध्या के दर्शन
पर गए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों से किसानों की मदद के लिए आदेश दिए,ज्ञात हो की राज्य के कई जिलों में बेमौसम बारिश से फसल नष्ट हो गई है। इससे
किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सीएम शिंदे ने अयोध्या से फोन कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि
बेमौसमी बारिश-ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का पंचनामा यथाशीघ्र कराएं। राष्ट्रवादी
कांग्रेस
पार्टी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद और
प्रवक्ता संजय राऊत ने सीएम शिंदे के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए थे। सीएम शिंदे ने बताया कि राज्य के
कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर
रहे हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को भी जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घर पर बैठने वाले मुख्यमंत्री
नहीं हैं। वह हमेशा मैदान में काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि मैं
भगवान राम की धरती से भरोसा देता हूं कि हमारी सरकार राज्य के हर किसान के साथ खड़ी
है। एक भी किसान अकेला नहीं है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)