- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- आसुरी शक्तियां से लड़ने नई पीढ़ी को करना होगा तैयार RSS चीफ मोहन भागवत...
Posted by : achhiduniya
10 April 2023
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा विश्व हिंदू परिषद के
उपाध्यक्ष अशोक चौगुले के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन प्रभादेवी स्थित रवींद्र
नाट्य मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वय
सेवक संध प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत राष्ट्र और समाज के रूप में
एक नई परिस्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बड़ा होना चाहिए, यह विश्व की आवश्यकता है,लेकिन
भारत को बड़ा बनाने के लिए हमें बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। हिंदू धर्म और समाज
आसुरी शक्तियों का सामना कर
रहा है। आसुरी शक्तियां पूरा बल इकट्ठा कर हमको मिटाने
का प्रयास करेंगी। ऐसी कोशिश की जाएगी कि हम लोग आपस में बंट जाएंगे। इसके लिए
हमें सजग रहना पड़ेगा। भागवत ने कहा कि हम अगले 20 से 30 वर्षों में भारत को विश्व गुरु
के रूप में देखेंगे। ऐसा मुझे आत्मविश्वास है पर इसके लिए हमें नई पीढ़ी को तैयार करना पड़ेगा। क्योंकि हम लोगों
ने नई पीढ़ी को शिक्षित नहीं किया है। भागवत ने कहा कि दुनिया में भारत के प्रति
लोगों की आस्था जगी है। इसलिए दुनिया के लोगों को आश्वस्त भी करना पड़ेगा।
.jpg)
.jpg)