- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मल्लिकार्जुन खरगे को मिला 100 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस..जाने पूरा मामला..?
Posted by : achhiduniya
15 May 2023
संघ से संबद्ध विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल को
प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की तुलना करने के मामले में तलब
किया है। संगरूर जिला अदालत ने बजरंग दल हिंदुस्तान नाम के संगठन के अध्यक्ष हितेश
भारद्वाज की शिकायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को तलब किया है। याचिकाकर्ता ने कहा
कि हाल ही में संपन्न कर्नाटक
विधानसभा चुनाव के दौरान, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना अलकायदा जैसे
राष्ट्र-विरोधी संगठनों से की। कोर्ट ने खरगे के खिलाफ दायर 100 करोड़
रुपये के मानहानि के मामले में सम्मन भेजा। मानहानि मामले में
पंजाब की संगरूर कोर्ट ने समन
भेजा है। कर्नाटक चुनाव के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने का खरगे पर आरोप है। मामले पर सीनियर डिवीजन जज रमनदीप कौर ने खरगे को 10 जुलाई को संगरूर अदालत में तलब किया है। हितेश भारद्वाज ने
जानकारी दी है। कांग्रेस
ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल का नाम लेते हुए उन संगठनों पर बैन लगाने का वादा
किया जो अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा देते हैं।
.jpg)
.jpg)