Posted by : achhiduniya 22 May 2023

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि आरबीआई का 2000 रुपये का नोट लाने का मकसद पूरा हो गया है। आम जनता को किसी तरह की दिक्कत न हो, ऐसी व्यवस्था के तहत ही 2000 रुपये के नोट बदले और जमा किए जाएंगे। बैंकों को इसके लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दे दिया गया है। साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आप दुकान पर जाकर आसानी से 
2000 के नोट से सामान खरीद सकते हैं। आरबीआई ने साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोट को लेकर पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप बैंक में तो 2000 का नोट बदल ही सकते हैं, साथ ही किसी भी दुकान पर जाकर आप नोट से आसानी से सामान भी खरीद सकते हैं क्योंकि कोई भी दुकानदार इस नोट को लेने से मना नहीं कर सकता। गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि 2000 रुपये के नोट मुख्य रूप 
से नोटबंदी के बाद वापस लिए गए नोटों की भरपाई के लिए पेश किए गए थे। इसके बाद अब इन नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला लिया गया है। हालांकि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर बना रहेगा और 30 सितंबर 2023 तक ये बैंकों में आसानी से जमा और एक्सचेंज किए जा सकते हैं। शक्तिकांत दास का कहना है कि नोट बदलने के लिए आपके पास काफी समय है। इसलिए यह जरूरी है कि आप लोग नोट बदलने में किसी तरह की अफरातफरी न करें। अगर कोई परेशानी 
आती है तो आरबीआई उसे सुनेगा। पुराने नोट बदलने के लिए लगाई पाबंदी के तहत किसी तरह की दिक्कत जनता को न हो, इसका ध्यान भी रखा गया है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब बनेगा सेमीकंडक्टर हब, CM भगवंत मान ने ग्लोबल दिग्गज NXP को मोहाली में R&D केंद्र के लिए दिया न्योता।@ युवाओं को बचाने के लिए नशा तस्करी गिरोह का सफाया जारी,एनसीबी की उपलब्धि पर गृह मंत्री अमित शाह।@ शराब नीति केस को जस्टिस स्वर्ण कांता ही सुनेंगी, केजरीवाल को फटकार लगाकर खारिज कर दी जज बदलने की अर्जी।@ कॉलेज प्रोफेसरों की ड्यूटी रद्द करने वाले हाई कोर्ट के फैसले को EC ने दी चुनौती।@ कभी प्लंबर तो कभी कुक, पहचान छुपाकर 16 साल भारत में रहा PAK आतंकी, राजस्थान-हरियाणा में बनाए ठिकाने।@ आतंक के खिलाफ भारत-उज्बेकिस्तान की साझा तैयारी, जारी है संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2026’।@ पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस की याचिका खारिज, गैर जमानती वारंट जारी करने से कोर्ट का इनकार।@ रोज नए पहलू आ रहे, अलग पीठ बनानी पड़ सकती है,बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट।@ भारत-कोरिया में कई समझौते, 2030 तक 50 अरब डॉलर का होगा कारोबार; PM मोदी और ली की बैठक में अहम फैसले।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -