Posted by : achhiduniya 21 May 2023

बीते 8  नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था।  उस वक्त 500-1000 के नोट को चलन से बाहर कर दिया गया था। सरकार ने फैसले के पीछे भ्रष्टाचार खत्म करने को वजह बताया।बाद में मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में भी हलफनामा दाखिल कर नोटबंदी का कारण बताया। नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने बताया कि नोटबंदी को गलत निर्णय नहीं कहा जा सकता है। केंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आरबीआई के सुझाव पर ही इसकी घोषणा की थी। नोटबंदी की तैयारी 6 महीने पहले से 
आरबीआई कर रही थी। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए हलफनामे में कहा- नोटबंदी करना फेक करेंसी, टेरर फंडिंग, काले धन और टैक्स चोरी की समस्याओं से निपटने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा और एक प्रभावी उपाय था। मोदी सरकार ने नोटबंदी को नीतिगत निर्णय बताया था। केंद्र सरकार ने नोटबंदी के पीछे सबसे बड़ी वजह फेक करेंसी को बताया था। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि 40 करोड़ वर्कफोर्स नकदी पर निर्भर हैं, जिस वजह से फेक करेंसी का खूब बोलबाला बढ़ गया था। नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया था कि साल 2015 में 43.83 करोड़ रुपए नकली मुद्रा जब्त किया 
गया था। सरकार के एक अन्य आंकड़े के मुताबिक 2012-2014 तक तीन साल में 136 करोड़ रुपए का फेक करेंसी जब्त किया गया। जो औसतन सालाना औसतन 45 करोड़ था। नोटबंदी के बाद फेक करेंसी पर कंट्रोल की उम्मीद थी, लेकिन रिपोर्ट हैरानी करने वाला है। एनसीआरबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नोटबंदी के अगले साल यानी 2017 में 55.71 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में 26.35 करोड़ रुपए, 2019 में 34.79 

करोड़ रुपए, 2020 में 92.17 करोड़ रुपए फेक करेंसी के रूप में जब्त किए गए।  कुल फेक करेंसी जोड़ के देखा जाए तो नोटबंदी के बाद औसतन हर साल 52 करोड़ से अधिक रुपए जब्त किए गए हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2016 में 500-1000 के नोट बंद करने के बाद 500-2000 के नोट को सर्कुलेशन में लाया। गुलाबी कलर में आने वाले 2000 के नोट पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे। एक्सपर्ट ने इससे कालाधन को और बढ़ावा मिलने का अंदेशा जताया था।2000 के नोट को लेकर 9 नवंबर 2016 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था, जो अब वायरल हो रहा है। राहुल गांधी ने इस ट्वीट में मोदी सरकार से पूछा था कि 1000 को बैन कर 2000 चला देने से काले धन की जमाखोरी कैसे बंद हो जाएगा?

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -