- Back to Home »
- Politics »
- 2024 चुनाव PM मोदी के खिलाफ,BH-CM नीतीश कुमार करेंगे शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात...
Posted by : achhiduniya
10 May 2023
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
लगातार विपक्ष के नेताओं से मिलकर लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें एकजुट करने में लगे
हैं। PM मोदी के खिलाफ 2024 में एकसाथ लड़ाई लड़ी जाए। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ओडिशा के सीएम
नवीन पटनायक से मुलाकात की और अब 11 मई को मुंबई
में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात करेंगे। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव कपिल पाटिल ने कहा कि मुंबई में बिहार के सीएम
नीतीश कुमार उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलेंगे। दोनों नेताओं के
बीच विपक्षी
एकता को लेकर चर्चा संभव है। इस खास मुलाकत के बाद सीएम नीतीश वापस पटना लौट
जाएंगे। वहीं,
NCP के प्रवक्ता
क्लाईड कारत्रो ने कहा कि जब शरद पवार से अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा का ऐलान किया
था तो देश के बड़े विपक्षी नेताओं ने उन्हें फोन किया था। विपक्षी नेताओं ने शरद
पवार से इस्तीफा वापस लेने की अपील की थी। साथ ही एकजुट होकर बीजेपी के
खिलाफ लड़ाई
लड़ने का भी आग्रह किया था। NCP नेता ने कहा कि शरद पवार विपक्षी एकता के लिए अहम है। बीते दिनों में एनसीपी
प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उनका मानना है कि देश में एक विकल्प की जरूरत है। उन्होंने
कहा था कि समान विचारधारा वाले पार्टी के नेताओं से बातचीत की जाएगा और 2024 के लिए एक मजबूत गठबंधन तैयार किया जाएगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)