Posted by : achhiduniya 10 May 2023

भोपाल से गिरफ्तार कट्‌टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर [HUT] के 10 सदस्यों को मध्यप्रदेश ATS ने कोर्ट में पेश किया। यहां ATS ने इन सभी की रिमांड मांगी। कोर्ट ने रिमांड मंजूर करते हुए 19 मई तक ATS को पूछताछ के लिए सौंपा है। छिंदवाड़ा और हैदराबाद से पकड़े गए आरोपियों को जल्द ही ATS अफसर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर भोपाल आएंगे। मध्यप्रदेश पुलिस से जुड़े अफसरों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पेशे से शिक्षक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कोचिंग टीचर, ऑटो ड्राइवर, कम्प्यूटर टेक्नीशियन और 
मजदूर हैं। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, MP ATS ने पकड़े गए HUT सदस्यों के पास से आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद हुआ है। इस संबंध में काफी समय से इनपुट मिल रहा था, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। यह संगठन शरीयत कानून लागू कराने के लिए किसी भी हद तक जाने और हिंसा करने में विश्वास करता है। मध्यप्रदेश और तेलंगाना ATS की टीम ने मंगलवार सुबह भोपाल और छिंदवाड़ा में दबिश दी। दोनों जगह से 11 लोगों 

को गिरफ्तार किया गया है। इनके कट्‌टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-
उत-तहरीर (HUT) से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। देशभर में HUT के कुल 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से 1, तेलंगाना से 5 सदस्यों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार लोगों में भोपाल गैस त्रासदी एक्टिविस्ट का रिश्तेदार भी शामिल है। इंजीनियर से लेकर टीचर 

भी इस संगठन से जुड़े हुए हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्धों में भोपाल गैस पीड़ितों के लिए काम करने वाले संगठन चिंगारी की संस्थापक रशीदा बी का परिजन वसीम भी शामिल है। रशीदा बी ने कहा, वसीम इनोसेंट है। उसने कुछ नहीं किया। पुलिस को घर में कुछ नहीं मिला। न लैपटॉप मिला, न मोबाइल। वह दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले संगठन में काम करता है। मैं उसके लिए हाईकोर्ट तक जाऊंगी।​​​​ पुलिस 
मुख्यालय से बताया गया कि हिज्ब-उत-तहरीर के संचालकों ने आरोपियों को भोपाल में नए युवाओं को जोड़ने का जिम्मा दिया था। इन युवाओं को हिंदुओं के खिलाफ जिहाद के लिए तैयार करने का जिम्मा भी भोपाल से पकड़े गए आरोपियों को सौंपा गया था। इसके अलावा इन्हें संगठन के लिए चंदा और जरूरी संसाधन जुटाने के लिए कहा गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी देश के बड़े शहरों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने की योजना भी बना रहे थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FPIs ने दिसंबर में बाजार से निकाले ₹17,955 करोड़, इस साल अब तक ₹1.6 लाख करोड़ की हो चुकी है।@ चारा घोटाले के आरोपियों की संपत्ति में खोला जाएगा स्कूल, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान।@ दुबे सरनेम वाला वलीमा कार्ड हुआ वायरल, PM-CM और संघ परिवार को भी भेजा निमंत्रण।@ फडणवीस और शिंदे ने हेडगेवार स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, अजीत पवार ने बनाई दूरी!।@ मीटिंग को मजाक बनाकर रख दिया,जब मंत्री के सामने मैकेनिक देने लगा प्रेजेंटेशन, भड़क उठे नेता जी।@ दिल्ली-NCR में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक, सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, AQI पहुंचा 464, ग्रैप- 4 की पाबंदी लागू।@ दिल्ली-NCR में आउटडोर खेलों पर लगी रोक, वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने स्वास्थ्य जोखिमों की दी चेतावनी।@ खटीमा में तुषार की हत्या के बाद बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू।@ हम सरकार में आए तो निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, राहुल गांधी ने दी चेतावनी।@ केरल स्थानीय निकाय चुनावों में UDF ने मारी बाजी, LDF को झटका, तिरुवनंतपुरम में खिला कमल।@ वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे-राहुल रामलीला मैदान से भरेंगे हुंकार।@ ओडिशा: नवीन पटनायक ने दिखाया बड़ा दिल, बढ़ा वेतन लेने से किया इनकार; जनहित में खर्च करने का किया।@ सिडनी के बॉन्डी बीच पर हमले का नया VIDEO आया सामने, निहत्थे व्यक्ति ने फायरिंग करते हमलावर को पकड़ा।@ बांग्लादेश में फिर हिंसा ने लिया विकराल रूप, घबराए निर्वाचन आयोग ने मांगी अतिरिक्त सुरक्षा।@ Sudan में UN सुविधा केंद्र पर बड़ा हमला, बांग्लादेश के 6 शांतिरक्षकों की मौत।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"MSME व महिला औधयोगिक सह संस्था मर्या नागपुर द्वारा स्वयं रोजगार मेला" "शिवप्रिया व प्रिया विद्या विहार संस्थान का संयुक्त ईश्वरीय अनुभूति दिवस रौप्य महोत्स 5 Dec को""हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वी शहीदी दिवस गुरपुरब 7 Dec को नागपुर के नई जरीपटक में""HIV ग्रसित बच्चे का बोनमैरो प्रत्यारोपण [ट्रांसप्लेशन] सफल या असफल जाने डॉ केतन व डॉ पंकज से"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -