Posted by : achhiduniya 03 May 2023

बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी का आज ऐलान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पार्टी की नई टीम में करीब 1200 सदस्य होंगे। इनमें केंद्र एवं राज्य के नेता को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। पार्टी की कार्यकारिणी में 105 पदाधिकारी, 250 विशेष निमंत्रित विधायक, सांसद, 750 निमंत्रित सदस्य, 1100 से 1200 नेताओं की कार्यकारिणी टीम होगी। महाराष्ट्र बीजेपी ने 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर बीजेपी आज मुंबई में प्रदेश की 
कार्यकारिणी घोषित करेगी। बता दें कि कार्यकारिणी में 1200 सदस्यों की नई टीम का ऐलान किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से बीजेपी आगामी वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। सभी 48 लोकसभा सीट एवं 200 से अधिक सीट विधानसभा में जीतने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना युती ने तय किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के सभी 288 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी समन्वय भी नियुक्त करेगी। इसी प्रकार पार्टी अमृत कुंभ अभियान आरंभ कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी जोड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि जनसंघ के समय 
से काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए नानासाहेब उत्तमराव पाटिल अमृतकुंभ अभियान शुरू कर रही है। प्रत्येक जिले के 1000 से 1500 वरिष्ठ सहभागी होंगे। इनके अलावा 15 मई तक जिला अध्यक्षों की नई टीम बनाई जाएगी। बता दें कि ये जानकारी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले ने दी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -