Posted by : achhiduniya 04 May 2023

मीडिया सीएनबीसी आवाज की एक खबर में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार बैंक कर्मचारियों के पाँच कार्य दिवसों वाले सप्ताह की मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है। वित्त मंत्रालय बैंक कर्मचारियों की इस पुरानी मांग पर मुहर लगाने की तैयारी में है, जिसके बाद इसे लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है और बदलाव को प्रभाव में लाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो बैंक कर्मचारियों को अब हर सप्ताह सिर्फ पाँच दिन ही काम करना होगा। मौजूदा व्यवस्था में बैंक कर्मचारियों को महीने के हर रविवार को तो छुट्टी मिलती है
लेकिन हर शनिवार को बैंकों में छुट्टी नहीं होती है। बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले होते हैं, जबकि महीने में पड़ने वाले दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक कर्मचारियों की छुट्टी होती है। पांच कार्यदिवसों वाले सप्ताह की मांग सबसे पहले कोरोना महामारी के बाद उठी थी। हालांकि तब इंडियन बैंक एसोसिएशन ने इस मांग को खारिज कर दिया था और इसके बदले में 19 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की पेशकश की थी। बाद में पांच दिवसों वाले सप्ताह की 
मांग जोर पकड़ती चली गई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की अगुवाई में बैंक कर्मचारियों ने इस मांग को लेकर इस साल जनवरी में दो दिनों का हड़ताल भी किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर की मानें तो इंडियन बैंक एसोसिएशन पाँच दिनों के सप्ताह की मांग पर इस बात के बाद सहमत हुआ है कि काम के घंटे बढ़ाए जाएंगे। इंडियन बैंक एसोसिएशन फरवरी 2023 में इस बात पर सहमत हुआ था कि वह पाँच दिनों के सप्ताह की मांग पर गौर करेगा। इसके साथ उसने हर रोज काम के घंटे 40 मिनट बढ़ाने की शर्त जोड़ दी थी। अगर ऐसा हुआ तो बैंक कर्मचारियों को सुबह के 09:45 बजे से शाम के 05:30 
बजे तक काम करना होगा। इंडियन बैंक एसोसिएशन ने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भी दिया था। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सरकार इंडियन बैंक एसोसिएशन के प्रस्ताव पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है और जल्दी ही वेज बोर्ड रिविजन के साथ एक अधिसूचना जारी हो सकती है।
 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -