- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- भाजपा बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी,बेटी बचाओ बस ढोंग…. राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
04 May 2023
बीती रात जंतर-मंतर
पर पहलवानों के धरनास्थल पर आधी रात में उस समय बवाल हो गया जब पहलवान सोने की तैयारी
कर रहे थे। यहां पहलवानों और पुलिस के बीच नोंकझोक और धक्का-मुक्की हो गई। पहलवानों
ने पुलिस पर हमला करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। धक्का-मुक्की को
लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ' बस ढोंग है! असल में भाजपा
भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे
नहीं हटी है। पहलवानों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने
उनके साथ बदसलूकी की और महिला पहलवानों से अभद्रता की। अपने साथ हुई अभद्रता के
बारे में बताते हुए महिला पहलवान विनेश फोगाट रो पड़ीं। उन्होंने कहा,अगर तुम हमें मारना चाहते हो, तो हमें
मार डालो। क्या हमने यह दिन देखने के लिए देश के लिए पदक जीते? बवाल के बाद 4 मई को पहलवानों ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर खिलाड़ियों की
सुनवाई नहीं हो सकती है और उन्हें न्याय नहीं मिल सकता है तो हम सरकार को अपना
मेडल वापस कर देंगे। ऐसे मेडल का हम क्या
करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई सरकार या विपक्ष के खिलाफ नहीं है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)